इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल पर हुआ चाकू से हमला, PM मोदी कर चुके हैं उनकी तारीफ
तंजानिया के इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल (Kili Paul) के भारत में लाखों फैंस है।
- Written By: काजल चोपड़े
नई दिल्ली: सोशल मीडिया स्टार किली पॉल (Kili Paul) अक्सर अपने वीडियो के लिए जाने जाते हैं। उनके वीडियो लोगों को काफी पसंद आते हैं। लेकिन, हाल ही में उनपर चाकू से हमला (Attack) किया गया। इस बात की जानकारी खुद किली ने सोशल मीडिया पर माध्यम से दी है।
तंजानिया के इंटरनेट सेंसेशन किली पॉल (Kili Paul) के भारत में लाखों फैंस है। वह अक्सर बॉलीवुड और साउथ इंडियन फिल्मों के गाने और डायलॉग पर लिप-सिंक वीडियो बनाते है। जिसे भारतीय यूजर्स सोशल मीडिया पर काफी पसंद करते हैं। हाल ही में किली (Kili Paul) ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद पट हुए हमले की जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि, उन पर चाकू के हमला होने के साथ ही उन्हें लाठियों से पीटा भी गया है।
सम्बंधित ख़बरें
अरबपतियों में लगी बच्चों को चीनी भाषा सीखने का होड़… ट्रंप और पुतिन भी हैं शामिल, जानें इसके पीछे का राज?
सिंधु जल समझौते पर भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, कहा- आतंकवाद के खात्मे तक नहीं होगी कोई बातचीत
पाकिस्तान में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की दर्दनाक मौत
होर्मुज स्ट्रेट में टैक्स विवाद खत्म! ईरान ने तय किया टोल रेट, अब हर गुजरने वाले जहाज को देना होगा इतना चार्ज
इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई एक स्टोरी में उन्होंने बताया कि, पांच अज्ञात हमलावरों ने उन पर चाकू से हमला किया और फिर लाठियों से पीटा है। उन्होंने ने बताया कि, उनके दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट आई है और 5 टांके भी लगाए गए हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने दो हमलावरों को पीटकर अपना बचाव भी किया।
किली पॉल ने एक और स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘लोग मुझे नीचे गिराना चाहते हैं। पर भगवान मुझे हमेशा ऊपर उठाता है। मेरे लिये प्रार्थना करें।’ फिलहाल किली पॉल अभी खतरे से बाहर हैं।
मालूम हो कि किली पॉल को इसी साल फरवरी में तंजानिया में भारतीय हाई कमिशन ने सम्मानित भी किया था। वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मन की बात कार्यक्रम में किली पॉल की तारीफ की थी। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनके लिए प्रार्थनाओं का दौर शुरु हो गया है। यूजर्स उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
