दुनिया के अजीब कानून, पत्नी का जन्मदिन भूलना है ‘अपराध’, डॉगी को देख मुंह बनाया तो होगी जेल
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: दुनिया में कानून एक ऐसी चीज है जो किसी भी घटना को योग्य दायरे में रखते है ताकि कोई किसी भी तरह का गुनाह न करें और किया भी तो उसे इसकी सजा मिले। लेकिन दुनिया में कई जगह ऐसी भी है जहां बहुत ही अजीबोगरीब कानून है जिसे सुनकर आप भी कहेंगे वाह क्या अजीब कानून है। चलिए जानते है दुनिया के सबसे अजीब कानून जिसे जानकर आप हो जाएंगे दंग….
हम सब जानते है पति-पत्नी (Husband-Wife Relationship) का रिश्ता बहुत प्यारा होता है। इसमें प्यार के साथ छोटी-मोटी लड़ाइयां भी होती है। पति अगर पत्नी का जन्मदिन भूल जाता है तो जाहिर सी बात है पत्नी एक तो नाराज होती है या फिर बहुत झगड़ा करती है। लेकिन एक देश ऐसा है जहां इस छोटीसी गलती पर सजा के तोर पर जेल की हवा खानी पड़ती है।
अजीबोगरीब कानून
दरअसल दुनिया का सबसे खूबसूरत आइलैंड सामोआ देखने में भले ही स्वर्ग जैसा सुंदर हो, लेकिन लापरवाह पतियों के लिए ये किसी नर्क से कम नई है। यहां छोटी सी भी गलती पर पतियों को कड़ी सजा मिल जाती है। सामोआ के कानून के मुताबिक पति अगर गलती से पत्नी का बर्थडे भूल गया हो ये अपराध की श्रेणी में आता है। पत्नी अगर इस बात की शिकायत पुलिस से कर दे, तो पति को हवालात की सैर करनी पड़ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
1 अप्रैल से बदल जाएगा इनकम टैक्स का नियम: फॉर्म-16 की जगह आएगा नया फॉर्म-130, जानें बड़े बदलाव
भारत सरकार की बड़ी कार्रवाई: 300 अवैध सट्टेबाजी वेबसाइट्स ब्लॉक, नए कानून के तहत सख्त सजा
ईरान में बाल विवाह की डरावनी सच्चाई… 9 साल की उम्र में भी हो सकती है बच्चियों की शादी
तालिबान के नए कानून… समाज का चार वर्गों में बंटवारा, सबके लिए अलग सजा और महिलाओं पर सख्त पाबंदियां
पति के लिए कानूनन इंतजाम
लेकिन आपको बता दें कि अब इतना भी डरने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि पति को अपनी गलती सुधारने के लिए कानूनन इंतजाम भी किया गया है। पहली बार पत्नी का जन्मदिन भूलने पर उन्हें पुलिस की तरफ से चेतावनी दी जाती है कि वो अगली बार ऐसा नहीं करें। अगर पति की किस्मत खराब है और वो अगली बार फिर से वही गलती कर बैठता है, तो सजा जेल के तौर पर मिलती है।
दुनिया के अजीबोगरीब कानून
ऐसा नहीं है कि सिर्फ सामोआ में ही अजीबोगरीब कानून मौजूद हैं। आज हम इससे भी ज्यादा अजीबोगरीब कानूनों के बारे आपको बताने वाले है। नॉर्थ कोरिया में अगर नीली जींस पहनकर निकले, तो ये गैरकानूनी माना जाता है। पूर्वी अफ्रीका में आप जॉगिंग पर नहीं जा सकते क्योंकि इसे देश में प्रतिबंधित किया गया है। सिंगापुर में च्यूइंग गम चबाना प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे गंदगी होती है, जबकि ओक्लाहोमा में रहते हुए अगर आपने कुत्ते को देखकर मुंह बनाया तो आप जेल के अंदर पाए जाएंगे। है ना दुनिया के अजीब कानून।
