Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टोक्यो में तूफान ने मचाया हाहाकार, तेज बारिश के कारण घरेलू उड़ानें और ट्रेन सेवाएं रोकनी पड़ी

  • Written By: आसिफ सईद
Updated On: Oct 01, 2021 | 01:49 PM

Representative Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

तोक्यो: शक्तिशाली तूफान (Storm) के कारण शुक्रवार को जापान (Japan) और उसके कुछ पूर्वी द्वीपों में भारी बारिश (Rain) और तेज बारिश के साथ कुछ घरेलू उड़ानें (Domestic Flights) और ट्रेन सेवाएं रोकनी पड़ी। तोक्यो क्षेत्र में दोपहर के समय भारी बारिश हो रही है और हवा चल रही है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा कि प्रचंड तूफान ‘मिंडुले’ तोक्यो के दक्षिणी तट के पास स्थित इजु द्वीप पर था और 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ रहा है और इसमें हवाओं की गति बढ़ती हुई 162 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही हैं। चिबा और तोक्यो के पूर्व के अन्य प्रान्तों में कुछ स्थानीय ट्रेन सेवाओं को शुक्रवार को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था।

तोक्यो के हानेडा हवाई अड्डे और बाहरी द्वीपों को जोड़ने वाली कई उड़ानों और नौकाओं को रद्द कर दिया गया है। मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबु काटो ने संवाददाताओं से कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। उन्होंने इज़ू द्वीपवासियों से घर के अंदर रहने और आंधी आने तक कांच की खिड़कियों के पास जाने से बचने का आग्रह किया।

सम्बंधित ख़बरें

ईरान के बाद एशिया में एक और जंग की आहट! जापान ने चीन पर तान दी मिसाइलें, बढ़ाएगा सेना की पावर

ताइवान पर टकराव तेज, चीन ने जापानी पीएम के खास दूत पर लगाया कड़ा बैन; संपत्ति कुर्क करने का दिया आदेश

जापान में भूकंप के तेज झटके, 6.2 तीव्रता से थर्राया होन्शू तट; पूरे क्षेत्र में मची अफरा-तफरी

होर्मुज संकट में जापान की ‘एंट्री’, सीजफायर हुआ तो माइंस हटाएगी जापानी सेना; PM ताकाइची का बड़ा फैसला

शनिवार सुबह तक इज़ू द्वीप पर 200 मिलीमीटर (8 इंच) और तोक्यो क्षेत्र में 150 मिलीमीटर (6 इंच) तक बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को संभावित बाढ़ और भूस्खलन के प्रति आगाह किया है।(एजेंसी) 

Storm created havoc in tokyo domestic flights and train services had to be stopped due to heavy rain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2021 | 01:49 PM

Topics:  

  • Domestic Flight
  • Japan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.