-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Sri Lankan President Anura Kumara Disanayake Four Days Visit To China
भारत के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति अब चीन दौरे पर, चार दिवसीय बीजिंग यात्रा पर रहेंगे अनुरा कुमारा दिसानायके
- Written By: साक्षी सिंह
भारत के बाद अब श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को सोमवार को चार दिवसीय यात्रा पर चीन के लिए रवाना होना है। पिछले साल सितंबर में पदभार संभालने के बाद यह उनकी दूसरी विदेश यात्रा होगी।

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके
कोलंबो: भारत के बाद अब श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को सोमवार को चार दिवसीय यात्रा पर चीन के लिए रवाना होना है। पिछले साल सितंबर में पदभार संभालने के बाद यह उनकी दूसरी विदेश यात्रा होगी। पहली विदेश यात्रा के रूप में उन्होंने दिसंबर में भारत यात्रा की थी।
अधिकारियों ने बताया कि वह चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निमंत्रण पर बीजिंग जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिसानायके इस दौरान पारस्परिक हित के कई क्षेत्रों पर राष्ट्रपति चिनफिंग के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। चीनी प्रधानमंत्री ली क्वींग और चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति के अध्यक्ष झाओ लेजी से भी मुलाकात करेंगे।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
CPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
क्रिकेट के बाद अब टीम के मालिकाना हक में जहीर खान की एंट्री, LPL की इस फ्रेंचाइजी के सह-मालिक बने
China Surveillance: लीक डेटाबेस से बड़ा खुलासा, जानिए चीन कैसे रखता है विदेशियों की हर पल की खबर
नाथू ला और शिपकी ला दर्रों से गूंजा व्यापार; चीन के लिए फिर खुले रास्ते, 36 वस्तुओं का होगा आदान-प्रदान
दिसानायके ने अपने चीन यात्रा से पहले सोशल मीडिया एक्स पर दो पोस्ट किया। जिसमें लिखा कि कल से शुरू होने वाली चीन की अपनी चार दिवसीय राजकीय यात्रा का बेसब्री से इंतजार है। मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री ली कियांग के साथ हमारे राजनयिक संबंधों को मजबूत करने और प्रौद्योगिकी, कृषि और गरीबी उन्मूलन में अवसरों का पता लगाने के लिए उत्सुक हूं। साथ मिलकर, हम अपनी साझेदारी को बढ़ा सकते हैं।
दिसानायके का पोस्ट
While on my state visit to China, I've appointed five capable acting ministers to ensure our key ministries continue to function smoothly. I trust that Deputy Ministers Eranga Weeraratne, Aruna Jayasekara, Dr. Anil Jayantha Fernando, Arun Hemachandra, and Dr. Prasanna Kumara… — Anura Kumara Dissanayake (@anuradisanayake) January 13, 2025
दिसानायके की गैर मौजूदगी में ये मंत्री संभालेंगे काम काज
दूसरे पोस्ट में श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने लिखा कि चीन की अपनी राजकीय यात्रा के दौरान मैंने अपने प्रमुख मंत्रालयों को सुचारू रूप से काम करना जारी रखने के लिए पांच सक्षम कार्यवाहक मंत्रियों को नियुक्त किया है। मुझे विश्वास है कि उप मंत्री एरंगा वीररत्ने, अरुणा जयशेखर, डॉ. अनिल जयंता फर्नांडो, अरुण हेमचंद्र और डॉ. प्रसन्ना कुमारा गुनासेना अपनी जिम्मेदारियों को समर्पण के साथ संभालेंगे।
Looking forward to my four-day state visit to China, starting tomorrow! I am eager to engage with President Xi Jinping and Premier Li Qiang to strengthen our diplomatic ties and explore opportunities in technology, agriculture, and poverty alleviation. Together, we can enhance… — Anura Kumara Dissanayake (@anuradisanayake) January 13, 2025
दिसानायके का भारत दौरा
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके अपने पहले विदेशी दौरे पर 15 दिसंबर को भारत आए थे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति महामहिम अनुरा कुमारा दिसनायका ने 16 दिसंबर 2024 को भारत गणराज्य की राजकीय यात्रा के दौरान नई दिल्ली में अपनी बैठक में व्यापक और उपयोगी चर्चा की। दोनों नेताओं ने पुष्टि की कि भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय साझेदारी गहरी सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों, भौगोलिक निकटता और लोगों के बीच संबंधों पर आधारित है।
Sri lankan president anura kumara disanayake four days visit to china
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
Aug 05, 2026 | 07:21 PMयह वो बांग्लादेश नहीं…निष्कासन के बाद पहली बार सामने आईं शेख हसीना, मंच पर रोते हुए कही यह बड़ी बात
Aug 05, 2026 | 07:21 PMCPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Aug 05, 2026 | 07:20 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Aug 05, 2026 | 07:19 PMहिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PMदुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
Aug 05, 2026 | 07:11 PMसीहोर: आष्टा के शंकर विहार में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने की आशंका; तहसीलदार ने दिए सख्त जांच के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM













