सिंगर Katy Perry ने स्टेज शो में पहनी 'बियर कैन ब्रा', अनोखा लुक देख लोगों के उड़े होश

katy perry
Image: katyperry/Instagram
Published on
Updated on

अमेरिका: अमेरिकी सिंगर कैटी पेरी (Katy Perry) अपनी शानदार और दमदार आवाज़ के लिए काफी फेमस है। वह अक्सर अपने क्रिएटिव ड्रेस (Katy Perry Dress) से अपने फैंस को अपनी तरफ काफी आकर्षित करती हैं। उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। इसी बीच कैटी ने एक बार फिर से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। दरअसल, कैटी के एक शो का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें उनकी ड्रेस बेहद अनोखी और खूबसूरत है।

कैटी की ये ड्रेस आज के समय में चर्चा का विषय बनी हुई है। पॉप सिंगर कैटी ने बीयर कैन से बनी ब्रा (Beer Can Bra) पहनकर यह शो किया है। उनके इस आउटफिट को देखकर फैंस के होश उड़ गए। दरअसल, कैटी पेरी ने लॉस वेगस में अपने प्ले रेजीडेंसी में परफॉर्म किया। इस दौरान सिंगर ने बीयर कैन वाली ब्रा के साथ मिनी ड्रेस पहनकर स्टेज पर आग लगा दी।

साथ ही कैटी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भी इस ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे हैं। जिसे देखकर उनके फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। कैटी की इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सिंगर ने सिल्वर खूबसूरत ड्रेस पहनी हुई है और उनके अपर टॉप पर दो बियर कैन अटैच्ड है। इस शो में कैटी ने स्टेज पर धमाल मचा दिया था। 

हालांकि, इन सबमें सबसे हैरानी वाली बात तो ये रही कि कैटी ने अपने परफॉर्मेंस के दौरान ही अपने आउटफिट ब्रा कैन से बीयर निकाली। इसके बाद सिंगर स्टेज पर ही बियर को पीने लगीं। इस दौरान उनके सामने एक बड़ा सा मास्क भी रखा था। सोशल मीडिया पर कैटी का ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है, साथ ही इसे काफी शेयर भी किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को देख कई तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं।     

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com