-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Shashi Tharoor Refutes Trumps Claims On Ceasefire
शशि थरूर ने तोड़ा ट्रंप का गुरूर, अमेरिका में ही सीजफायर कराने के दावों का कर दिया ‘ऑपरेशन’
- Written By: Saurabh Pal
अमेरिका में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर ट्रंप के दावों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि दो असमान देशों के बीच यह संभव नहीं है।

शशि थरूर (फोटो-सोशल मीडिया)
वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने का बार-बार दावा कर अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। उनके इस दावे ने भारत में सियासी घमासान छेड़ रखा है। कांग्रेस बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्पष्टीकरण मांग रही है। अब इस पूरे मामले पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अमेरिका में अध्यक्षता कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने ट्रंप के दावों का दो टूक जवाब देते हुए कहा कि 2 आसमान देशों के बीच मध्यस्थता संभव नहीं है।
शशि थरूर ने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे आतंकवादियों और आतंकवाद से पीड़ितों के बीच कोई तुलना नहीं की जा सकती है। उसी प्रकार से भारत और पाकिस्तान के बीच किसी अन्य देश की मध्यस्थता का सवाल नहीं उठता है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सीजफायर के सवाल पर अपनी बात तो कह दी है, वो भी अमेरिका में ही, लेकिन अभी विपक्षी दलों को प्रधानमंत्री से भारत और पाकिस्तान के संघर्ष से लेकर सीजफायर तक पर स्पष्टीकरण की उम्मीद है।
विदेशों में भारत का आतंकवाद पर पक्ष रखने और पाकिस्तान को एक्सपोज करने के लिए थरूर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का अमेरिका में नेतृत्व कर रहे हैं। गुरुवार को वह काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बयान दिया। बता दें कि अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करीब एक दर्जन बार अलग-अलग मौकों पर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद सुलझाने का दावा कर चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Protest Violence: PoK में बवाल पर भारत सख्त, पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, मानवाधिकार हनन पर रोक की मांग
‘वर्दी उतारकर चुनाव लड़ें’… पाक नेता की सेना को खुली चुनौती, 8 तस्वीरों में जानें पूरे विवाद की कहानी
Troop Withdrawal: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी बड़ी नसीहत, कहा सीरिया और लेबनान से सेना तुरंत हटाएं
India UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच 15 जुलाई से लागू होगी बड़ी डील, कार और व्हिस्की होगी सस्ती
ट्रंप दावे पर जाने क्या बोले थरूर?
कांग्रेस सांसद ने कहा कि मध्यस्थता जैसा शब्द हम विशेष रूप से स्वीकार नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कि मैं बताया ऐसा क्यों। असली बात ये है कि जब आप ‘ब्रोकर’ जैसे शब्दों का उपयोग कर रहे होते हैं तो आप एक ऐसी सामानता की बात करते हैं जो वास्तव में है ही नहीं। थरूर ने आतंकवादियों और आतंकवाद से पीड़ितों में कोई समानता नहीं हो सकती। आगे उन्होंने कहा कि एक ऐसा देश जो आतंकवादियों को पनाह देता है और एक ऐसा देश जो सशक्त बहुदलीय लोकतांत्रिक हो। इसके अलावा अपने दम पर तेजी से आगे बढ़ रहा हो। इस स्थिति में दोनों देशों की तुलना कैसे हो सकती है।
अमेरिकी सांसद ने पाकिस्तान को दिखाया आइना, बोले- जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
‘भारत उभरता हुआ शक्तिशाली देश…’
थरूर ने आगे कहा कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है जो सर्वावाइल मोड में है। भारत एक ऐसा पड़ोसी देश है जो 75 वर्षों से चली आ रही जियो पॉलिटिकल व्यवस्था को चेंज करने की कोशिश कर रहा है। इसलिए भारत और पाकिस्तान के बीच कोई सामनता नहीं है। दो आसमान देशों के बीच मध्यस्थता असंभव सी चीज लगती है। सरल शब्दों में कहें तो थरूर के कहने का मलतब है कि पाकिस्तान एक देश के रूप में जिंदा रहने की कोशिश कर रहा है, जबकि भारत एक उभरता हुआ शक्तिशाली देश है। ऐसे में युद्ध की स्थिति में भारत को किसी भी मध्यस्थता की जरूरत नहीं है।
Shashi tharoor refutes trumps claims on ceasefire
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल में हुई ऐसी हरकत, शरीर के अंगों की तस्वीर कर दी पोस्ट! खुलासे से मचा हड़कंप
Jul 15, 2026 | 11:43 AM‘आमिर ने हिंदू बहन-बेटियों को फंसाया, ये बड़ा लव जिहाद है’, परमहंस आचार्य के बयान से मचा बवाल
Jul 15, 2026 | 11:42 AMवर्धा सुसाइड केस: पोहर कॉलोनी की 17 वर्षीय वेदिका ने किया आत्मघाती कदम, आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य
Jul 15, 2026 | 11:40 AMजंतर-मंतर पर ‘CJP’ का हल्लाबोल, समर्थन में उतरीं सपा सांसद प्रिया सरोज, बोलीं- ‘मैं छात्रों का दर्द समझती हूं’
Jul 15, 2026 | 11:37 AMBJP के चक्रव्यूह में शरद पवार की NCP! देर रात देवेंद्र फडणवीस से क्यों मिले जयंत पाटिल?
Jul 15, 2026 | 11:34 AMमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा एलान: किसानों को दोबारा बुआई के लिए DPDC से मिलेगी मदद; नकली बीज पर FIR
Jul 15, 2026 | 11:32 AMमहाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी खबर: दोहरी बुवाई के लिए मिलेगी आर्थिक मदद, नकली बीज पर सरकार का बड़ा एक्शन
Jul 15, 2026 | 11:31 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














