-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Saudi Arabia Signals Green Light Trump Iran Attack Khalid Bin Salman In Us
ईरान में डबल गेम खेल रहा सऊदी! दोस्ती का दिखावा करके ट्रंप को दे दिया हमले का सिग्नल, अब क्या करेंगे खामेनेई?
- Written By: अक्षय साहू
Saudi Arabia-Iran Relations: सऊदी अरब का रुख ईरान मामले में दोहरा है: MBS शांति और कूटनीति चाहते हैं, जबकि भाई KBS अमेरिका को ईरान पर हमला करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

सऊदी अरब ने ईरान पर हमला करने के लिए US को हरी झंडी दी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Saudi Arabia Green Signal to US Attack Iran: मिडिल ईस्ट में ईरान को लेकर बढ़ते तनाव के बीच, सऊदी अरब की भूमिका अब सवालों के घेरे में है। एक तरफ क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) खुले तौर पर ईरान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए संभावित सैन्य कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सऊदी रक्षा मंत्री और उनके भाई प्रिंस खालिद बिन सलमान (KBS) अमेरिका में बिल्कुल अलग संदेश दे रहे हैं।
एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में एक बंद कमरे की बैठक में खालिद बिन सलमान ने कहा कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला नहीं करता, तो ईरानी शासन और मजबूत होगा। यह बयान सऊदी अरब के सार्वजनिक रुख से मेल नहीं खाता, क्योंकि पिछले हफ्तों में देश लगातार यह कहता रहा कि वह ईरान के साथ तनाव नहीं चाहता।
ईरान के साथ डबल गेम खेल रहा सऊदी?
मोहम्मद बिन सलमान ने हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत में स्पष्ट किया कि सऊदी अरब अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल ईरान पर हमले के लिए नहीं होने देगा। सऊदी सरकार ने भी कहा कि वह ईरान की संप्रभुता का सम्मान करती है और कूटनीतिक समाधान चाहती है। लेकिन इसी बीच, खालिद बिन सलमान का अमेरिका में दिया गया बयान इस नीति पर सवाल खड़ा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
बलूच लोग 11 अगस्त को ही क्यों मनाएंगे Balochistan Independence Day? जानें पूरा इतिहास
बिलावल भुट्टो ने शहबाज को दी बड़ी चेतावनी, कहा कि आपका काउंटडाउन अब हो चुका है शुरू
भागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को चेतावनी
रिपोर्ट के मुताबिक, खालिद बिन सलमान ने अमेरिकी अधिकारियों और थिंक टैंक विशेषज्ञों से कहा कि अगर ट्रंप लगातार धमकी देने के बाद पीछे हटते हैं, तो इससे ईरान को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी हमले से पूरे इलाके में हालात बिगड़ सकते हैं, लेकिन अगर अमेरिका अब फैसला नहीं करता, तो ईरान इसे जीत मान सकता है। खालिद बिन सलमान अमेरिका की रणनीति को प्रभावित करने के लिए कई अहम बैठकों में शामिल हुए।
खाड़ी देश क्या सोच रहे हैं?
विशेषज्ञ मानते हैं कि सऊदी अरब की रणनीति अब मजबूरी से जुड़ी हो सकती है। पहले सऊदी अधिकारी अमेरिका से हमले को टालने की अपील कर रहे थे, लेकिन अब जब ट्रंप प्रशासन ने खाड़ी में सैन्य मौजूदगी बढ़ा दी है, सऊदी नेतृत्व शायद यह मान चुका है कि हमला हो सकता है। ऐसे में सऊदी सार्वजनिक रूप से शांति की बात करता है, लेकिन बंद दरवाजों के पीछे अमेरिका के कदम को समर्थन देता है।
यह भी पढ़ें: हाथ फैलाया, सिर झुकाया…शहबाज का बड़ा कुबूलनामा, बोले- मुनीर के साथ मिलकर दूसरे देशों से मांगी भीख- VIDEO
खाड़ी देशों के अधिकारी इस तनाव को गंभीर मानते हैं। उनका मानना है कि अगर अमेरिका हमला करता है तो क्षेत्र में अस्थिरता फैल सकती है, लेकिन अगर हमला नहीं होता, तो ईरान और मजबूत हो जाएगा। ऐसे में सऊदी अरब सतर्क है वह सीधे टकराव से बचना चाहता है, लेकिन साथ ही यह भी नहीं चाहता कि ईरान क्षेत्रीय ताकत के रूप में और मजबूत हो।
Saudi arabia signals green light trump iran attack khalid bin salman in us
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














