संबंध बनाने से क्यों दूर रहे मर्द? मौलाना ने महिलाओं पर दिया शर्मनाक बयान, पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने लगाई क्लास

Yashma Gill Slam Mufti Masood: पाकिस्तानी इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद का महिलाओं और डिलीवरी के बाद शारीरिक संबंधों पर दिया बयान विवादों में है। नादिया हुसैन और याशमा गिल ने नाराजगी जताई।
Mufti Tariq Masood Controversial
मुफ्ती तारिक मसूद,याशमा गिल(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • मुफ्ती तारिक मसूद का महिलाओं पर दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

  • नादिया हुसैन ने टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए वीडियो साझा किया

  • याशमा गिल ने भी मुफ्ती के बयान की आलोचना की

Mufti Tariq Masood Controversial: पाकिस्तान के जाने-माने इस्लामिक स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद अक्सर अपने बयानों के लिए विवादों में रहते हैं। हाल ही में महिलाओं को लेकर बयान दिए अपने बयान के चलते मसूद एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी की कई मशहूर अभिनेत्रियों ने उनके बयान को लेकर आपत्ति जताते हुए कड़ा फटकार लगाई है। 

मुफ्ती तारिक मसूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें मुफ्ति महिलाओं और डिलीवरी के बाद शारीरिक संबंधों बयान देते नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को 40 दिन तक ब्लीडिंग होती है, ऐसे में वो शारीरिक संबंध नहीं बना सकती है। लेकिन मर्दों के साथ ऐसा कुछ नहीं है। इसलिए अगर वो संबंध बनाते हैं तो उनकी कोई गलती नहीं है। सोशल मीडिया पर भी उनके बयान की आलोचना हो रही है। 

मुफ्ती तारिक मसूद ने महिलाओं को लेकर क्या कहा?

मुफ्ती तारिक मसूद ने अपने एक बयान में बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को होने वाली ब्लीडिंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डिलीवरी के बाद महिलाओं को करीब 40 दिनों तक ब्लीडिंग हो सकती है, जिसके कारण वे इस दौरान में अपने पति के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना पातीं।

अपने बयान में उन्होंने सवाल उठाया कि जब बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को प्राकृतिक रूप से ब्लीडिंग होती है और उन्हें इस दौरान बच्चे की देखभाल में व्यस्त रहना पड़ता है, तो पुरुषों का इसमें क्या गलती है? पुरुषों को ब्लीडिंग नहीं होती, ऐसे में वे इतने दिनों तक इंतजार कैसे करेंगे? मुफ्ती तारिक मसूद की इसी टिप्पणी को लेकर विवाद शुरू हो गया।

Mufti Tariq Masood Controversial
आतंकवाद को लेकर भारत की टो टूक! UN के रिपोर्टर को जमकर सुनाया, रिपोर्ट को पूर्वाग्रह से ग्रसित बताया

मुफ्ती के बयान पर भड़कीं पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस

मुफ्ती तारिक मसूद के बयान पर पाकिस्तान की अभिनेत्री और होस्ट नादिया हुसैन ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुफ्ती का वीडियो साझा किया। इसके साथ उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके मुताबिक, पुरुषों को 40 दिन तक भी सेक्स के बिना नहीं रहना चाहिए, जबकि महिला उसी पुरुष के बच्चे को अपने पेट में रखती है और गर्भावस्था के दौरान दर्द सहती है।

वहीं, पाकिस्तानी एक्ट्रेस याशमा गिल ने भी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मुफ्ती तारिक मसूद की टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कहा, इसको कोई चुप करवाओ।

वीडियो पर लोगों ने जताई नाराजगी

मुफ्ती तारिक मसूद के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स उनकी टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं और महिलाओं के प्रति इस तरह की सोच पर सवाल उठा रहे हैं।

Mufti Tariq Masood Controversial
14 की उम्र में किया अपराध, सऊदी अरब में अब मिली फांसी; जानें कौन है हसन अल-फराज ?

एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा,  मौलवी साहब चुप रहो। वहीं, दूसरे यूजर ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, लानत है ऐसी सोच पर। एक अन्य यूजर ने कहा कि यह व्यक्ति रोज इसी तरह की बातें करता है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com