यूक्रेन में रूस के हमले जारी, Photos में देखिए तबाही के मंज़र
कीव: रूस के यूक्रेन पर हमले जारी हैं। यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में क्षेत्रीय पुलिस और खुफिया मुख्यालय पर हमले के वीडियो सामने आए हैं। इसमें एक इमारत को दिखाया गया है जिसकी छत उड़ गई और इसकी ऊपरी मंजिल में आग लग गई। पांच मंजिला इमारत का मलबा बगल की गलियों में बिखरा दिखा है। यूक्रेन सरकार के रणनीतिक संचार केंद्र ने बुधवार को खारकीव में हमले की तस्वीरें जारी कीं, जिसमें शहर के आबादी वाले इलाकों में आग की लपटों से शहर में तेज रोशनी फैल गई। खारकीव की निवासी मरिना बोरिको ने कहा कि मंगलवार को पड़ोस की एक इमारत पर हमला हुआ और वह मलबे में पड़े शवों को देखकर स्तब्ध रह गईं। यूक्रेन के कई इलाकों में इसी तरह के तबाही के मंज़र देखे जा सकते हैं।
- Written By: आसिफ सईद
AP/PTI Photo
