Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रूस के ख़िलाफ़ मोर्चा संभालने मैदान-ए-जंग में उतरेंगे यूक्रेन के 2 पूर्व बॉक्सिंग चैम्पियंस भाई, वीडियो शेयर कर कही ये बात

राष्ट्रपति की अपील पर दो वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर भाई अपने देश को बचाने के लिए आगे आए हैं।

  • By काजल चोपड़े
Updated On: May 28, 2024 | 05:51 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली, रूस और यूक्रेन में जंग (Russia Ukraine War) शुरू हो गयी है। रूस ने यूक्रेन (Ukraine) के कई शहरों पर हमला कर दिया है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान आम जनता भी परेशान हो रही है। यूक्रेन की हालत बद से बत्तर हो रही है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने आम नागरिकों से हथियार उठाने की अपील की। राष्ट्रपति की अपील पर दो वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर भाई अपने देश को बचाने के लिए आगे आए हैं।

अपने देश को बचाने के लिए यूक्रेन सेलिब्रिटी बॉक्सर आगे आए हैं। इन दोनों भाइयों का नाम व्लादिमीर क्लिट्स्को और विटाली क्लिट्स्को है। पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज और यूक्रेन के पॉपुलर खिलाड़ियों में से एक, व्लादिमीर क्लिट्स्को (Wladimir Klitschko) को यकीन है की रूस के साथ चल रही जंग में यूक्रेन मजबूती से खड़ा रहेगा। उन्होंने ट्विटर का सहारा लेते हुए देशवासियों से बात की है।

सम्बंधित ख़बरें

गाजियाबाद के रेस्टोरेंट में घिनौनी हरकत…कारीगर जावेद थूक कर सेंक रहा तंदूरी रोटी, देखें VIDEO

‘हटा लो नहीं तो कुचल दूंगा’, पुलिस को धमकाने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, बोला- 3 महीने में होगी बेल

रोज 200 KM का सफर तय करने वाले शिक्षक का वीडियो वायरल, बच्चों के प्यार ने रुला दिया इंटरनेट

लंदन में छाया ‘घंटावाला बिहारी समोसा’, 3 यूरो का एक समोसा और रोज़ाना हजारों की बिक्री

Wladimir Klitschko and Vitali Klitschko launch a joint video appeal after Vladimir Putin launched an invasion of Ukraine by Russia… [?️ @Vitaliy_Klychko & @Klitschko] pic.twitter.com/uVG4NqtCff — Michael Benson (@MichaelBensonn) February 24, 2022

हाल ही में @MichaelBensonn नाम के ट्विटर अकाउंट से दोनों भाइयों का वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो व्लादिमीर क्लिट्स्को (Wladimir Klitschko) ने कहा, ‘सुनिश्चित करें कि यूक्रेन मजबूत है और इस जंग में यह बात सच साबित होगी। कीव हमारी मजबूत राजधानी है। हमारे लोग एकजुट हैं जो यूरोप में अपनी स्वतंत्रता, संप्रभुता और शांति के लिए पहचाने जाते हैं। इसके अस्तित्व की इच्छा अनंत है। सभी जानते हैं कि यूक्रेन के लोग युद्ध नहीं चाहते हैं !’

इसके अलावा, व्लादिमीर क्लिट्स्को के भाई विटाली क्लिट्स्को (Vitali Klitschko) ने कहा, ‘मेरे पास कोई और विकल्प नहीं है। मुझे यह करना होगा। मैं जंग में उतरूंगा। मैं यूक्रेन में विश्वास रखता हूं। मुझे अपने देशवासियों पर भी भरोसा है।’ विटाली ने आगे कहा, ‘कीव शहर मुश्किल में हैं। पहली प्राथमिकता पुलिस और मिलिट्री के साथ मिलकर बिजली, गैस और पानी की आपूर्ति को बनाए रखना है।’

बता दें कि, 50 साल के विटाली क्लिट्स्को (Vitali Klitschko) कीव के मेयर हैं, वह साल 2014 से इस पद पर काबिज हैं। विटाली भी विश्व चैंपियन रह चुके हैं। वह साल 2021 में इंटरनेशनल बॉक्सिंग हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए थे। 

Russia vs ukraine klitschko brothers former heavyweight boxing champions to take up arms for ukraine

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2022 | 03:53 PM

Topics:  

  • International News
  • Russian Ukraine War
  • Ukraine
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.