- Hindi News »
- World »
- Russia Ukraine War Ukraine Captured A Large Part Of Kursk
Russia Ukrain War: कुर्स्क में बड़े हिस्से पर यूक्रेन ने जमाया कब्जा, अब क्या करेंगे पुतिन?
- Written By: अभिषेक सिंह
कुर्स्क इन दिनों रूस यूक्रून जंग का नया बैडलग्राउंड बना हुआ है। ख़बरों के मुताबिक दोनों देशों की सेनाएं इस मोर्चे पर एक दूसरे को नेस्तानाबूद करने के इरादे से लड़ रही हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि कुर्स्क में यूक्रेन रूस पर भारी पड़ता जा रहा है।

Russia Ukraine War (कॉन्सेप्ट फोटो)
कीव: कुर्स्क इन दिनों रूस यूक्रून जंग का नया बैडलग्राउंड बना हुआ है। ख़बरों के मुताबिक दोनों देशों की सेनाएं इस मोर्चे पर एक दूसरे को नेस्तानाबूद करने के इरादे से लड़ रही हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि कुर्स्क में यूक्रेन रूस पर भारी पड़ता जा रहा है। इस बीच यूक्रेन के सैन्य कमांडर ने एक बड़ा दावा करते हुए सनसनी फैला दी है।
यूक्रेन के सैन्य कमांडर ने कहा है कि उनकी सेना ने रूस के कुर्स्क क्षेत्र में लगभग 1,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर नियंत्रण बना लिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी सोमवार को पहली बार पुष्टि की कि यूक्रेनी सैन्य बल रूस के कुर्स्क क्षेत्र में अभियान पर हैं। जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में देश के सैनिकों और कमांडरों की “उनकी दृढ़ता और निर्णायक कार्रवाई के लिए” प्रशंसा करते हुए यह बात कही।
यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान में जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में खून-खराबा, 5 लोगों की मौत
सम्बंधित ख़बरें
Russia Threat: रूस ने यूक्रेन को दी बड़े हमले की चेतावनी, कीव पर हमले का खतरा, नागरिकों से शहर छोड़ने की अपील
Kyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
Luhansk Hostel Attack: लुहांस्क हॉस्टल पर भीषण हमला, 18 की मौत; रूस ने यूक्रेन को ठहराया कत्लेआम का जिम्मेदार!
Putin-Jinping की चीन में हुई मीटिंग, दोनों दिग्गजों के बीच क्या हुई बात? जानिए मुख्य बातें
उन्होंने रूसी क्षेत्र में अपने सैनिकों के अभियान के बारे में और कुछ नहीं बताया। उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन इस क्षेत्र में मानवीय सहायता प्रदान करेगा। जेलेंस्की ने कहा कि सरकारी अधिकारियों को इस क्षेत्र के लिए मानवीय योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है। कुर्स्क क्षेत्र में नियंत्रण का खुलासा सोमवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो से हुआ, जिसमें सैन्य प्रमुख ने राष्ट्रपति को अग्रिम मोर्चे की स्थिति के बारे में जानकारी दी।
जनरल ओलेक्सांद्र सिरस्की ने क्या कहा?
यह पहली बार है जब किसी यूक्रेनी सैन्य अधिकारी ने सार्वजनिक रूप से इस युद्ध में बढ़त बनाने पर टिप्पणी की है। जनरल ओलेक्सांद्र सिरस्की ने वीडियो में कहा, “सैनिक अपने काम को अंजाम दे रहे हैं। पूरी अग्रिम पंक्ति में लड़ाई जारी है। स्थिति हमारे नियंत्रण में है।”
यह भी पढ़ें:- अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बम धमाका, शिया अल्पसंख्यक समुदायों को बनाया गया निशाना
कुर्स्क में करारी हार के बाद माना ये जा रहा है कि पुतिन की सेना यूक्रेन को को मुंहतोड़ जवाब देने वाली है। लेकिन दूसरी तरफ यूक्रेनी फौज ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारी कर रखी है। ऐसे में कुर्स्क इलाके में जंग के भयावह होने के आसार साफ नज़र आ रहे हैं।
-एजेंसी इनपुट के साथ
Russia ukraine war ukraine captured a large part of kursk
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gondia POCSO Case: खेलने के बहाने बुलाकर दो बच्चियों से ज्यादती; अर्जुनी मोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
May 26, 2026 | 03:42 PMसिद्दारमैया से बंद कमरे में राहुल की मीटिंग, बाहर इंतजार करते रहे डीके शिवकुमार! कैसे सुलझेगा कर्नाटक का कलह?
May 26, 2026 | 03:39 PMAirtel का नया Priority Postpaid प्लान बना चर्चा का विषय, क्या प्रीपेड यूजर्स की स्पीड होगी धीमी?
May 26, 2026 | 03:30 PMमहाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल सप्लाई बनाए रखने इंडियन ऑयल का बड़ा कदम, ईंधन आपूर्ति नहीं रुकेगी
May 26, 2026 | 03:29 PMरीवा पुलिस की नवाबी देख चौक गए लोग, ठेके के सामने खडी हुई डायल 112; सायरन बजते ही शराब की बोतल से खातिरदारी
May 26, 2026 | 03:28 PMAkola: अनभोरा के पास भीषण सड़क हादसा, पंचर वाहन सुधार रहे 4 लोगों को ट्रक ने रौंदा
May 26, 2026 | 03:28 PMवर्धा: हिंगनघाट मंडी में सोयाबीन के दामों में भारी उछाल, 7,500 प्रति क्विंटल पहुंचा भाव; किसानों को बंपर मुनाफ
May 26, 2026 | 03:25 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














