-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Russia Ukraine Peace Talks New Condition
पुतिन के लौटते ही यूक्रेन युद्ध पर शांति पहल तेज, रूस के सामने रखी गई ये की शर्त
- Written By: प्रिया सिंह
Russia Peace Condition: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के भारत से लौटने के बाद, अमेरिका में यूक्रेन युद्ध विराम पर लगातार तीसरे दिन वार्ता जारी है। अमेरिका और यूक्रेन ने रूस के सामने शांति की नई शर्त रखी है।

अमेरिका और यूक्रेन ने रूस के सामने शांति की नई शर्त रखी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Long-term Peace Commitment: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भारत से लौटने के तुरंत बाद, यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका में शांति वार्ता का दौर तेज हो गया है। अमेरिका और यूक्रेन के अधिकारियों ने युद्ध विराम को लेकर रूस के सामने एक नई और महत्वपूर्ण शर्त रखी है। यह वार्ता युद्ध समाप्ति के बाद यूक्रेन के पुनर्निर्माण और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने पर केंद्रित है। अधिकारियों का लक्ष्य दीर्घकालिक शांति के लिए रास्ता तलाशना है।
शांति के लिए रूस के सामने नई शर्त
यूक्रेन में युद्ध विराम और दीर्घकालिक शांति को लेकर अमेरिका और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच लगातार तीसरे दिन वार्ता जारी है। फ्लोरिडा में हुई दूसरे दिन की बैठक के बाद एक संयुक्त बयान जारी किया गया, जिसमें रूस के सामने शांति की एक नई और मजबूत शर्त रखी गई है।
बयान में कहा गया है कि, “दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हैं कि कोई समझौता तभी संभव है जब रूस दीर्घकालिक शांति के लिए गंभीर प्रतिबद्धता दिखाए। इसमें तनाव कम करना और हत्याओं को रोकना जैसे ठोस कदम शामिल हैं।” अधिकारियों का यह रुख रूस पर वास्तविक कार्रवाई करने का दबाव बनाने के लिए है, क्योंकि पिछले कूटनीतिक प्रयास गतिरोध तोड़ने में नाकाम रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
हिंसा के लिए नहीं है… ईरान पर हमलों के वीडियो में Firework गाना देख भड़कीं कैटी पेरी, ट्रंप प्रशासन को घेरा
ईरानी जहाज पर हमले के बाद भड़का ईरान, यूक्रेन के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग, EU से क्या बोले अराघची?
रूस में तैनात होंगे 30,000 उत्तर कोरियाई सैनिक, जेलेंस्की के दावे से दुनिया में मची खलबली
US Iran War: 13 दिन बाद अमेरिका ने रोका ईरान पर हमला, ट्रंप के खिलाफ जाकर जेडी वेंस ने रुकवाई जंग
अमेरिका और रूस के बीच पूर्व वार्ता
इस मौजूदा वार्ता से पहले, मंगलवार को क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी दूतों के बीच भी बातचीत हो चुकी है। क्रेमलिन में हुई इस बैठक में अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जैरेड कुशनर मौजूद थे, जिसके बाद उन्होंने फ्लोरिडा में यूक्रेन के मुख्य वार्ताकार रुस्तम उमेरोव से मुलाकात की।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि फ्लोरिडा में मौजूद उनका प्रतिनिधिमंडल क्रेमलिन में हुई बातचीत की पूरी जानकारी चाहता है। जेलेंस्की और यूरोपीय नेता बार-बार पुतिन पर शांति वार्ता में देरी करने और रूसी सेना द्वारा हमले तेज करने का आरोप लगाते रहे हैं, जिससे इस नई पहल पर संदेह भी बना हुआ है।
पुनर्निर्माण और सुरक्षा तंत्र एजेंडे में
वार्ता के इस दौर में युद्ध समाप्ति के बाद यूक्रेन के लिए एक मजबूत सुरक्षा तंत्र तैयार करने की प्रगति पर मुख्य ध्यान केंद्रित है। संयुक्त बयान में कहा गया कि पृथक बैठकों में भविष्य के एजेंडे की समीक्षा की गई, जिसका मकसद युद्ध के बाद यूक्रेन का पुनर्निर्माण, अमेरिका-यूक्रेन संयुक्त आर्थिक परियोजनाएं और दीर्घकालिक सहयोग को मजबूत करना है।
यह भी पढ़ें: महिलाओं के दमन पर ऑस्ट्रेलिया का कड़ा रुख, चार वरिष्ठ तालिबान अधिकारियों पर प्रतिबंधों की कार्रवाई
क्रेमलिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने शुक्रवार को जैरेड कुशनर की तारीफ की और कहा कि वह रूस के यूक्रेन पर आक्रमण को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। वार्ता का यह दौर जारी है और आज तीसरे दिन फिर बैठक होगी, जिसके केंद्र में पुनर्निर्माण, आर्थिक साझेदारी और रूस की सेनाओं की विश्वसनीय वापसी जैसे मुद्दे हैं।
Russia ukraine peace talks new condition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CWG 2026: मीराबाई चानू ने फिर लहराया तिरंगा, लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड
Jul 26, 2026 | 08:40 PMGen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
Jul 26, 2026 | 08:37 PMअटल बिहारी वाजपेयी के किरदार के लिए किताबें पढ़ीं और भाषण सुने, पंकज त्रिपाठी ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी
Jul 26, 2026 | 08:33 PMMaharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
Jul 26, 2026 | 08:33 PMNashik News: सातपुर में एटीएम कार्ड बदलकर हजारों की ठगी, गिरोह ने महिला समेत दो बुजुर्गों को बनाया निशाना
Jul 26, 2026 | 08:23 PMविकसित वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: PM मोदी ने युवाओं से किया संवाद, सीमावर्ती गांवों के अनुभव साझा किए
Jul 26, 2026 | 08:18 PMकूरियर पार्सल में छिपाकर भेजी जा रही थी 11 किलो ड्रग्स, NCB ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पकड़ा
Jul 26, 2026 | 07:59 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














