रूस का रौद्र रूप! कीव में EU की बिल्डिंग पर किया हवाई हमला, 14 की मौत; VIDEO में देखें तबाही का मंजर

Russia-Ukraine War: रूस ने कीव पर मिसाइल और ड्रोन हमला किया, जिससे EU मिशन की इमारत क्षतिग्रस्त हुई। हमले में 14 लोग मारे गए। EU नेताओं ने निंदा की और यूक्रेन के समर्थन की प्रतिबद्धता जताई।
रूस का रौद्र रूप! कीव में EU की बिल्डिंग पर किया हवाई हमला, 14 की मौत; VIDEO में देखें तबाही का मंजर
रूस ने यूरोपीय संघ दूतावास पर हमला किया (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Russia Attacks EU Delegation Building: रूस ने गुरुवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल और ड्रोन से बड़ा हमला किया। इस हमले में यूरोपीय संघ (EU) के मिशन की इमारत को भी नुकसान पहुंचा। इसकी जानकारी यूकेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट करते हुए दी। जेलेंस्की ने बताया कि, हमले में तीन बच्चों समेत 14 लोगों की जान चली गई और कई इमारतें तबाह हो गईं।

जेलेंस्की ने कहा कि रूस बातचीत या युद्ध रोकने की बजाय नए हमले कर रहा है। उन्होंने दुनिया से अपील की कि रूस के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि वह सिर्फ ताकत की भाषा समझता है। हाल ही में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी।

EU नेताओं ने की हमले की निंदा

EU में यूक्रेन की राजदूत कतेरीना मटेरनोवा ने कहा कि मिशन की इमारत को गंभीर नुकसान हुआ है। यूक्रेन के विदेश मंत्री ने रूस पर जानबूझकर राजनयिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।

EU के नेताओं ने भी हमले की निंदा की। विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने कहा कि यह हमला शांति की कोशिशों का अपमान है। यूरोपीय परिषद के प्रमुख एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि EU डरने वाला नहीं है, और वह यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा।

ट्रंप की हर कोशिश फेल

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस पर दबाव बना रहे हैं और चाहते हैं कि बातचीत से युद्ध खत्म हो। उन्होंने जेलेंस्की और पुतिन के साथ एक बैठक कराने की बात कही है। हालांकि, पुतिन अभी भी जेलेंस्की से मिलने को तैयार नहीं हैं और यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र की मांग कर रहे हैं, जिसे जेलेंस्की ने मानने से साफ इनकार कर दिया है।

EU के कई नेताओं ने रूस के इन हमलों को शांति की राह में बड़ी रुकावट बताया और कहा कि रूस हिंसा और डर का रास्ता चुन रहा है। ट्रंप और पुतिन की बैठक के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि इस समस्या का हल निकल सकता है। लेकिन पुतिन और जेलेस्की की जिद्द को देखकर लगा रहा है कि दोनों के युद्ध अभी और लंबा खींचने वाला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com