रॉड्रिगो पाज परेरा बने बोलीविया के नए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
PM Modi congratulate Rodrigo Paz Pereira: बोलीविया में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में PDC के रॉड्रिगो पाज परेरा ने जीत हासिल की और 20 साल तक सत्ता में रही वामपंथी पार्टी MAS का शासन समाप्त कर दिया।
- Written By: सोनाली झा
रॉड्रिगो पाज परेरा बने बोलीविया के नए राष्ट्रपति
Rodrigo Paz Pereira elected President of Bolivia: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बोलीविया के नए राष्ट्रपति रॉड्रिगो पाज परेरा के चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से ट्वीट कर भारत और बोलीविया के मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख किया और आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की आशा जताई।
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि बोलीविया के राष्ट्रपति चुने जाने पर रॉड्रिगो पाज परेरा को हार्दिक बधाई। भारत और बोलीविया के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध लंबे समय से हमारे पारस्परिक सहयोग की आधारशिला रहे हैं। मैं आने वाले वर्षों में साझा प्रगति और समृद्धि के लिए हमारी साझेदारी को और मजबूत बनाने की उम्मीद करता हूं।
मूवमेंट टुवर्ड सोशलिज्म का शासन हुआ समाप्त
बोलीविया में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में ईसाई लोकतांत्रिक पार्टी (PDC) के पाज ने शानदार जीत हासिल की और पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज ‘तुटो’ क्विरोगा को हराया। रविवार को घोषित परिणामों के अनुसार 58 वर्षीय पाज ने अपने चुनावी भाषण में कहा कि वह पूंजीवाद लाएंगे और अमेरिका के साथ रिश्तों को सुधारेंगे। इस जीत के साथ ही लगभग 20 साल से सत्ता में रही वामपंथी पार्टी ‘मूवमेंट टुवर्ड सोशलिज्म’ (MAS) का शासन समाप्त हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर
BJP में शामिल होने के बदले ‘कम्प्रोमाइज’ का आरोप! अभिनेत्री प्रतिमा पांडेय का सनसनीखेज दावा- VIDEO
गंगटोक में मोदी-मोदी की गूंज! सिक्किम की 50वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी का मेगा रोड शो, देखें तस्वीरें
29 अप्रैल के बाद बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? राहुल गांधी का बड़ा दावा, तेल की कीमतों पर मचा सियासी घमासान
रॉड्रिगो पाज परेरा ने कही ये बात
MAS पार्टी का उम्मीदवार इस बार दूसरे दौर तक नहीं पहुंच सका। पहले दौर का मतदान अगस्त में हुआ था, लेकिन किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला, जिसके कारण अंतिम दौर का मतदान आयोजित किया गया। पाज ने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी शासन शैली “सर्वसम्मति आधारित” होगी। उन्होंने कहा कि विभाजित समाज में लोगों का विश्वास जीतना उनकी प्राथमिकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी उन्हें बधाई संदेश भेजा, जबकि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि वाशिंगटन बोलीविया के साथ साझा प्राथमिकताओं पर साझेदारी के लिए तैयार है।
8 नवंबर को राष्ट्रपति पद संभालेंगे पाज
रुबियो ने आगे कहा कि दो दशकों के कुप्रबंधन के बाद, नए राष्ट्रपति पाज का चुनाव दोनों देशों के लिए परिवर्तनकारी अवसर है। पाज 8 नवंबर को राष्ट्रपति पद संभालेंगे। उनके निर्वाचित होने के साथ ही बोलीविया की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि दशकों बाद किसी गैर-वामपंथी नेता ने इस देश के राष्ट्रपति पद पर काबिज होने का मौका पाया है। इस बीच, चुनाव में हारने वाले दल ने नतीजों को लेकर सवाल भी उठाए हैं।
