ऋषि सुनक ने की ब्रिटेन में आम चुनाव कराए जाने की घोषणा, इस दिन होंगे चुनाव
ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को घोषणा की कि चार जुलाई को देश में आम चुनाव कराए जाएंगे।
- Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On:
May 22, 2024 | 11:57 PM
Indian Origin MP in UK
लंदन: ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को घोषणा की कि चार जुलाई को देश में आम चुनाव कराए जाएंगे। उनकी इस घोषणा के साथ ही चुनाव की तारीखों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया।
लंदन में बारिश के बीच, देश के भारतीय मूल के पहले प्रधानमंत्री सुनक ने छह सप्ताह में मतदान कराए जाने की पुष्टि की। प्रधानमंत्री चुनाव की तारीख की जानकारी औपचारिक रूप से महाराज चार्ल्स को देंगे और उसके बाद संसद जल्द ही भंग कर दी जाएगी।
सुनक (44) ने ब्रिटिश मतदाताओं के समक्ष अपने कायर्काल का रिकॉर्ड पेश किया। उन्होंने कहा, “मैं अपनी शक्ति के अनुसार आपको मजबूत सुरक्षा प्रदान करने के लिए सब कुछ करूंगा। यह मेरा आपसे वादा है… अब समय आ गया है कि ब्रिटेन अपना भविष्य चुने।”
सम्बंधित ख़बरें
Erdogan NATO Gift: NATO समिट में एर्दोगान का अनोखा गिफ्ट! तोहफा देखकर ब्रिटेन और कनाडा PM के उड़े होश
सालों तक भारत समेत दुनियाभर को लूटा…अब इन देशों से किस बात का हर्जाना मांग रहा ब्रिटेन? जानें पूरा विवाद
Keir Starmer Resignation: कीर स्टार्मर के इस्तीफे पर ट्रंप का बड़ा हमला, बताई कुर्सी जाने की वजह
ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर आज दे सकते हैं इस्तीफा, एंडी बर्नहैम के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता साफ!
Rishi sunak announced general elections in britain on 4th july
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
May 22, 2024 | 11:57 PM
