-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Race Of Sixth Generation Fighter Jets America F 47 Or China J 36 Know Who Will Be Super Power
छठी पीढ़ी के फाइटर जेट की रेस: अमेरिका का F-47 या चीन का J-36, जानिए कौन साबित होगा सुपर पावर?
- Written By: अमन उपाध्याय
US F-47 VS J-36: अमेरिका ने अपने छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान F-47 की घोषणा की है, जिसे बोइंग विकसित करेगा। यह विमान चीन के J-36 का प्रतिस्पर्धी होगा, जिसे चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन द्वारा बनाया जा रहा है।

अमेरिका का F-47 और चीन का J-36, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अभी भी दुनिया के अधिकांश देशों के पास पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अमेरिका ने छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने की घोषणा कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि यह विमान बोइंग कंपनी द्वारा निर्मित किया जाएगा और इसे F-47 के नाम से जाना जाएगा। यह कदम अचानक नहीं उठाया गया है, बल्कि चीन के बढ़ते सैन्य प्रभाव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, क्योंकि चीन ने भी अपने छठी पीढ़ी के फाइटर जेट J-36 पर काम शुरू कर दिया है। ट्रंप ने कहा कि इस नए विमान में अद्वितीय शक्ति होगी, जिसे दुश्मन देख भी नहीं पाएंगे।
अमेरिकी वायुसेना का सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान वर्तमान में पांचवीं पीढ़ी का F-35 है, जिसे लॉकहीड मार्टिन ने विकसित किया है। इसकी कीमत लगभग 80 मिलियन से 115 मिलियन डॉलर के बीच होती है। जहां कई लोग इसे दुनिया का सबसे ताकतवर फाइटर जेट मानते हैं, वहीं कुछ आलोचक इसे बेकार निवेश या “सफेद हाथी” भी कहते हैं। सवाल यह है कि F-47 के बारे में हमारी जानकारी कितनी है और यह चीन के J-36 की तुलना में कितना प्रभावशाली साबित होता है?
अब तक का सबसे घातक लड़ाकू विमान
F-47 नाम अपने आप में विवादों में घिरा हुआ है, क्योंकि कई लोगों का मानना है कि यह नाम अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से प्रेरित है। हालांकि, ट्रंप इसे महज एक संयोग बताते हैं। इस विमान का आधिकारिक नाम “नेक्स्ट जेनरेशन एयर डॉमिनेंस” (NGAD) है। इसे चीन और रूस की सैन्य शक्ति का मुकाबला करने के उद्देश्य से छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान के रूप में विकसित किया गया है, जिसे एक व्यापक ‘सिस्टम के परिवार’ के तौर पर डिजाइन किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने इसे अब तक का सबसे घातक लड़ाकू विमान बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
Hormuz Strait के पास मर्चेंट जहाज पर हमले के बाद इंजन रूम में आग लगने से हड़कंप
ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने अमेरिका-इजरायल को चेताया, कहा- न पीछे हटेंगे और न सिर झुकाएंगे
आप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
शेख हसीना की पार्टी Awami League का BNP में होगा विलय? सांसद नासिर के बयान से मचा हडकंप
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
गुप्त रूप से भर रहा था परीक्षण उड़ान
ट्रंप ने दावा किया कि यह विमान कई वर्षों से गुप्त रूप से परीक्षण उड़ानें भर रहा था। हालांकि, इसकी विशेषताएं फिलहाल गोपनीय रखी गई हैं। माना जा रहा है कि इसमें स्टील्थ तकनीक, उन्नत सेंसर और अत्याधुनिक इंजन जैसी क्षमताएं होंगी। उपलब्ध तस्वीरों को देखकर कई विशेषज्ञ इसे पहले के स्टील्थ विमानों से बहुत अलग नहीं मान रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इस विमान के विकास में लगभग 20 अरब डॉलर की लागत आएगी। एयर एंड स्पेस फोर्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, चीफ ऑफ स्टाफ जनरल डेविड डब्ल्यू ऑल्विन ने कहा कि F-47 वास्तव में दुनिया का पहला चालक दल वाला छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है।
J-36 की ये है खासियत
चीन द्वारा विकसित किए जा रहे J-36 लड़ाकू विमान को छठी पीढ़ी का बताया जा रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि करना फिलहाल संभव नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन विकसित कर रहा है, और इस परियोजना को चीन ने बेहद गोपनीय रखा हुआ है। हाल ही में, इस विमान के उड़ान भरने के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनसे इसके डिजाइन के बारे में कुछ जानकारियां मिली हैं।
वीडियो में देखा गया है कि J-36 का आकार त्रिकोणीय है और इसमें टेललेस कॉन्फिगरेशन शामिल है, जिससे यह रडार की पकड़ से बचने में सक्षम हो सकता है। इसका एरोडायनामिक डिज़ाइन इसे लंबी दूरी के अभियानों के लिए अधिक कुशल बनाता है। माना जा रहा है कि यह विमान तीन WS-10C टर्बोफैन इंजनों से संचालित होता है।
J-36 के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें अधिक ईंधन ले जाने की क्षमता हो सकती है। इसके अलावा, इसमें उन्नत हथियार और सेंसर लगाने के लिए आंतरिक स्थान मौजूद होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विमान साइड-लुकिंग एयरबोर्न रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर और लो-ऑब्जर्वेबल तकनीकों से लैस हो सकता है।
एक रिपोर्ट के अनुसार, J-36 की लंबाई लगभग 22 मीटर और विंगस्पैन 20 मीटर है। यह संभवतः दो पायलटों के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसमें PL-17 एयर-टू-एयर मिसाइल हो सकती है। J-36 की पहली उड़ान की तस्वीरें और वीडियो दिसंबर 2024 में सामने आए थे, जिनमें इसे J-20 लड़ाकू विमान के साथ उड़ान भरते हुए देखा गया था।
Race of sixth generation fighter jets america f 47 or china j 36 know who will be super power
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल में बीजेपी कार्यालय के सामने सनसनी; 4-5 बदमाशों ने युवक को घेरकर चाकू और रॉड से किया हमला
Aug 08, 2026 | 05:43 PMछत्रपति संभाजीनगर को ग्रोथ हब बनाने की कवायद तेज, CMIA प्रतिनिधिमंडल ने नीति आयोग के उपाध्यक्ष से की बैठक
Aug 08, 2026 | 05:36 PMWeekly Horoscope: इस हफ्ते इन 5 राशियों के खुलेंगे भाग्य के नए द्वार, करियर-व्यापार में मिलेगा लाभ
Aug 08, 2026 | 05:31 PMChandrapur News: बल्लारपुर ग्राम पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण पर नाराजगी, 7 पंचायतों में एक भी सीट नहीं
Aug 08, 2026 | 05:28 PMगूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?
Aug 08, 2026 | 05:19 PMवामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की फिल्म DC का जलवा, पहले दिन दुनियाभर से की 6 करोड़ की कमाई
Aug 08, 2026 | 05:17 PMKBC 18 Promo: हॉटसीट पर बैठे आमिर खान और सनी देओल, बिग बी को सामने देख छूटे पसीने
Aug 08, 2026 | 05:14 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














