ईरान युद्ध में चौधरी बन रहा था पाक...कतर ने दे दिया बड़ा झटका, पाकिस्तानियों के लिए बंद किए दरवाजे!

Qatar ने पाकिस्तानी नागरिकों के लिए 'वीजा ऑन अराइवल' सुविधा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। वहीं, भारत के साथ मजबूत रिश्तों के चलते भारतीय यात्रियों के लिए यह सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।
Qatar Suspends Visa on Arrival for Pakistan
कतर ने पाकिस्तान के लिए वीजा ऑन अराइवल सुविधा पर रोक लगाई (सोर्श- सोशल मीडिया)
Updated on

Qatar Suspends Visa on Arrival for Pakistan: पाकिस्तान दुनिया के सामने खुद को मुस्लिम देशों के नेता के तौर पर पेश करता है। इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग में भी वो मध्यस्थ की भूमिका निभाने के लिए कूदता नजर आ रहा है, लेकिन इसी बीच पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार को कतर ने तगड़ा झटका दिया है।

कतर ने हाल ही में पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल (VOA) सुविधा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। दोहा में पाकिस्तानी दूतावास ने 30 और 31 मार्च 2026 को इस फैसले की जानकारी दी। अब पाकिस्तान से कतर जाने वाले यात्रियों को वहां पहुंचने से पहले अपना वीजा पक्का करना होगा, ताकि सीमा पर किसी भी सुरक्षा खामी से बचा जा सके।

दूतावास ने जारी की चेतावनी

पाकिस्तानी दूतावास ने चेतावनी दी है कि जिन यात्रियों के पास पहले से अप्रूव्ड वीजा नहीं होगा, उन्हें एंट्री में परेशानी हो सकती है। पहले पाकिस्तानी टूरिस्ट एयरपोर्ट पर होटल बुकिंग के आधार पर VOA ले लेते थे, लेकिन अब यह सुविधा पूरी तरह सस्पेंड कर दी गई है। वीजा के लिए अब कतर के आंतरिक मंत्रालय के Hayya Portal पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अधिकारियों ने कहा कि बिना वैध वीज़ा के कतर पहुंचने वालों को इमिग्रेशन से वापस भेजा जा सकता है।

कतर में भारतीयों के लिए VOA जारी

कतर और भारत के अच्छे द्विपक्षीय संबंधों के चलते भारतीय नागरिकों के लिए वीजा ऑन अराइवल सुविधा पूरी तरह जारी है। फरवरी 28, 2026 से कतर ने जिन एंट्री वीज़ा की अवधि समाप्त होने वाली थी, उन्हें ऑटोमैटिक 30 दिन बढ़ा दिया। नए आने वाले भारतीय यात्रियों के लिए पासपोर्ट वैधता, होटल बुकिंग और हेल्थ इंश्योरेंस जैसी शर्तें वही बनी हुई हैं। भारतीय पासपोर्ट धारकों को अभी भी 30 दिन के लिए फ्री VOA दी जा रही है।

कतर जाने वाले सभी यात्रियों के लिए जरूरी है कि उनका पासपोर्ट कम से कम 6 महीने वैध हो, उनके पास कन्फर्म रिटर्न या ऑनवर्ड टिकट हो और हेल्थ इंश्योरेंस मौजूद हो। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम मिडिल ईस्ट में बढ़ते क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा हालात को देखते हुए उठाया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट्स और वीज़ा नियमों की नियमित जांच करते रहें।

Navbharat Live
navbharatlive.com