ईरान पर अमेरिकी हमले से ट्रंप के खिलाफ पाकिस्तान में नाराजगी, सड़कों पर उतरे लोग- Video
पिछले 10 दिनों ईरान-इजरायल के बीच जंग जारी है।अब अमेरिका भी इस युद्ध में खुद को झोंकते हुए ईरान के तीन प्रमुख न्यूक्लियर ठिकानों पर बमबारी की है। ट्रंप के इस फैसले के खिलाफ पाकिस्तान में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
- Written By: मनोज आर्या
पाकिस्तान के कराची और इस्लामाबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के चित्रों के साथ अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों की निंदा की। ये प्रदर्शन तब सामने आए जब पाकिस्तान सरकार ने इन हमलों को लेकर ट्रंप की आलोचना की। गौरतलब है कि इससे पहेल पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। इस कदम ने न केवल भू-राजनीतिक विशेषज्ञों को चौंका दिया है, बल्कि खुद पाकिस्तान के लोग और नेता भी इससे हैरान हैं। कई पाकिस्तानी सामाजिक कार्यकर्ताओं और लेखकों ने सरकार के इस फैसले की आलोचना की है। उन्होंने याद दिलाया कि ट्रंप ने गाजा में हो रहे ‘नरसंहार’ और ईरान पर इस्राइल के हमले का समर्थन किया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस फैसले की आलोचना हो रही है।