Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तीन देशों के दौरे पर नाइजीरिया पहुंचे पीएम मोदी, अबुजा एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

नाइजीरिया के राष्ट्रपति टीनूबी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाइजीरिया की उनकी पहली यात्रा पर उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। 2007 के बाद से हमारे देश में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Nov 17, 2024 | 06:08 AM

नाइजीरिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को शुरू हुई अपनी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया के अबुजा शहर पहुंच गए हैं। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचने पर संघीय राजधानी क्षेत्र के मंत्री नीसोम एज़ेनोव विके ने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। विकी ने पीएम मोदी को अबुजा की शहर की चाबी भेंट की। यह चाबी नाइजीरिया के लोगों द्वारा प्रधानमंत्री को दिए गए विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री का नाइजीरिया में द्विपक्षीय चर्चा करने का कार्यक्रम है। एक्स पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मित्रता को गहरा करने के लिए अपनी यात्रा के उद्देश्य पर जोर दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि थोड़ी देर पहले नाइजीरिया में उतरा हूं। गर्मजोशी से किए गए स्वागत के लिए आभारी हूं। इस यात्रा से हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय दोस्ती और गहरी हो होगी। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू ने भी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर डाला क्योंकि उन्होंने नाइजीरिया में पीएम मोदी का स्वागत करने की आशा व्यक्त की।

राष्ट्रपति टीनूबी ने किया स्वागत

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए नाइजीरिया के राष्ट्रपति टीनूबी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाइजीरिया की उनकी पहली यात्रा पर उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं, जो 2007 के बाद से हमारे प्रिय देश में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है। हमारी द्विपक्षीय चर्चाओं में दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी का विस्तार करने और महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोगा बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघीय गणराज्य नाइजीरिया की राजधानी अबुजा पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। वे 16 से 21 नवंबर तक नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की तीन देशों की यात्रा पर हैं। अपनी यात्रा के पहले चरण में प्रधानमंत्री नाइजीरिया में हैं। ब्राजील में, प्रधानमंत्री… pic.twitter.com/H1kucTVhmU — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2024

वहीं, पीएम मोदी के आगमन पर प्रवासी भारतीय उत्साह से झूम उठे। प्रवासी भारतीयों के कई सदस्यों को भारतीय झंडे पकड़े हुए और उत्साह के साथ ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए देखा गया।

सालों बाद किसी भारतीय पीएम का नाइजीरिया दौरा

भारतीय प्रवासी के सदस्य गिरीश जयकर ने न्यूज एंजेंसी एएनआई को बताया कि हम अपने पीएम से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं। यह नाइजीरिया की उनकी पहली यात्रा है। हम उनका स्वागत करते हैं। भारतीय प्रवासी के एक अन्य सदस्य रमेश मलिक ने कहा कि 15 साल बाद कोई भारतीय पीएम नाइजीरिया आ रहा है। हम बहुत ऊर्जावान और उत्साही हैं। हमें पीएम मोदी से बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि भारत-नाइजीरिया संबंधों में सुधार की जरूरत है। हमें उम्मीद है कि उनकी यात्रा सार्थक परिणाम देगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 नवंबर से 21 नवंबर तक तीन देशों नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना के दौरे पर हैं। राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के निमंत्रण के बाद पीएम मोदी ने नाइजीरिया में अपने पहले पड़ाव का संकेत देते हुए एक बयान जारी किया, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना है।

Pm narendra modi lands in nigeria on first leg of 3 nation tour

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 17, 2024 | 06:08 AM

Topics:  

  • Narendra Modi

सम्बंधित ख़बरें

1

नेस्को में PM Modi का संबोधन आज, गोरेगांव-जोगेश्वरी में ट्रैफिक डायवर्जन लागू

2

PM मोदी देंगे समुद्री विकास को नई दिशा, इंडिया मैरीटाइम वीक को करेंगे संबोधित

3

निशानेबाज: देसी कुत्तों के आए अच्छे दिन, सुरक्षा बलों में हुए शामिल

4

छठ पर्व पर बिहारवासियों को बड़ा तोहफा, पूर्णिया से दिल्ली और हैदराबाद के लिए पहली सीधी उड़ान शुरू

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.