SCO Summit: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से युद्ध के बाद पहली बार मिले PM मोदी, क्या हुई बात?

SCO Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन से इतर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया और द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की।
pm modi meeting with President Masoud Pezeshkian
ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन से मिले PM मोदीX/@MEA
Published on
Updated on

PM Narendra Modi in SCO Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ बैठक की। ईरान की अर्द्ध सरकारी तस्नीम न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी रिश्तों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और दोनों देशों के लिए अहम क्षेत्रों में ईरान और भारत के बीच आपसी सहयोग को मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया।

पश्चिम एशिया संकट के बीच दोनों शीर्ष लीडर्स में संवाद कायम रहा है। जून में, पीएम मोदी और पेजेश्कियन के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें ईरानी राष्ट्रपति ने भारतीय पीएम को पश्चिम एशिया में हो रही घटनाओं और आगे की राह के बारे में जानकारी दी थी।

बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने संघर्ष खत्म करने के लिए बनी सहमति का स्वागत किया था और स्थायी शांति और स्थिरता के लिए लगातार कोशिशों की जरूरत को दोहराया। दोनों नेताओं ने इससे पहले 21 मार्च को भी बात की थी, जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया क्षेत्र में सुरक्षा हालात पर विस्तार से चर्चा की थी।

पीएम मोदी 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन और छठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। दिन में, पीएम मोदी ने बिश्केक में अपने अर्मेनियाई समकक्ष निकोल पाशिनियान के साथ बैठक की और पश्चिम एशिया के हालात के अलावा कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

किन मुद्दों पर हुई बात?

बैठक के बाद, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक्स पर कहा, "दोनों नेताओं ने रक्षा, आर्थिक, फार्मा, विज्ञान और तकनीक, संस्कृति और शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने पश्चिम एशिया के हालात समेत क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाओं पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।"

एमईए ने आगे कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी ने दोहराया कि भारत आपसी रिश्तों को और गहरा और व्यापक बनाने के लिए अर्मेनिया के साथ मिलकर काम करने का इच्छुक है।"

महात्मा गांधी के स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

दिन की शुरुआत पीएम मोदी ने बिश्केक में महात्मा गांधी के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि दे की। इस मूर्ति का अनावरण 2015 में प्रधानमंत्री की किर्गिस्तान यात्रा के दौरान किया गया था। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "सुबह बिश्केक में, शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन किया। गांधी जी के विचारों का हमारे मन पर हमेशा बेमिसाल असर रहेगा।"

pm modi meeting with President Masoud Pezeshkian
आतंकवाद के खिलाफ सख्त... SCO मीटिंग में जयशंकर का बड़ा बयान, PAK को लगी मिर्ची

उन्होंने बिश्केक में योग के शौकीनों, शिक्षाविदों, इंडियन टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (आईटीईसी) के पूर्व छात्रों और शोधकर्ताओं समेत विभिन्न समुदायों के लोगों से भी मुलाकात की। पीएम मोदी ने एक्स पर इस मुलाकात को बेहद खुशनुमा करार दिया। -एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com