PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
PM Modi Israel Visit: पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने इजराइल दौरे की शुरुआत एयरपोर्ट पर एक हल्के-फुल्के पल के साथ की। बाद में इजराइली संसद 'नेसेट' को संबोधित करते हुए उन्होंने आतंकवाद पर कड़ा संदेश दिया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
PM Modi Israel Visit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय इजराइल दौरे की शुरुआत तेल अवीव के बेनगुरियन एयरपोर्ट पर एक यादगार और गर्मजोशी भरे स्वागत के साथ हुई। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी, बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा के बीच ‘केसरिया’ रंग के कपड़ों के मेल पर हुई चर्चा अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को जब दो दिवसीय इजराइल दौरे पर तेल अवीव पहुंचे, तो एयरपोर्ट पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपनी पत्नी सारा के साथ उनके स्वागत के लिए मौजूद थे। शिष्टाचार भेंट के दौरान एक बेहद दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल देखने को मिला।
नेतन्याहू ने अपनी पत्नी सारा की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी से मजाकिया लहजे में कहा, “देखिए उन्होंने क्या पहना है?” दरअसल, इजराइली फर्स्ट लेडी सारा नेतन्याहू और प्रधानमंत्री मोदी, दोनों ने ही केसरिया (भगवा) रंग के कपड़े पहने हुए थे। पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हां हां, भगवा”। इसके बाद तीनों हंसने लगे और यह छोटा सा वाकया एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। यह पल दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच व्यक्तिगत तालमेल और दोस्ती की गहराई को दर्शाता है।