-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pig Liver Was Implanted In Human Body A Unique Surgery By Chinese Doctors
साइंस का चमत्कार! इंसान के शरीर में लगाया गया सुअर का लिवर, चीन के डॉक्टरों की अनोखी सर्जरी
- Written By: अमन उपाध्याय
Pig Liver In Human: चीन ने मेडिकल साइंस के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। डॉक्टरों ने एक ब्रेन डेड मरीज में सुअर का लिवर सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया है। हालांकि, मरीज के बारे में कुछ बताया नहीं गया है।

( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: चीन के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने पहली बार आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर के लिवर को एक ब्रेन डेड व्यक्ति में प्रत्यारोपित किया है। यह प्रक्रिया भविष्य में गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के उपचार में सहायक साबित हो सकती है। हाल के वर्षों में सुअर को इंसानों के लिए उपयुक्त अंग दाता के रूप में देखा जा रहा है। इससे पहले, अमेरिकी डॉक्टर सुअर के गुर्दे और हृदय को इंसानों में सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित कर चुके हैं।
चीन के शीआन में सैन्य चिकित्सा विश्वविद्यालय के डॉक्टरों ने इस अध्ययन के सफलता के बारे में जानकारी दी है। सुअर के लिवर का परीक्षण इससे पहले कभी भी मानव शरीर के अंदर नहीं किया गया था। इस प्रत्यारोपण के बाद शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि जीन संशोधित सुअर गंभीर रूप से बीमार रोगियों को कम से कम अस्थायी राहत दे सकते हैं।
छोटे सुअर के लिवर का हुआ प्रत्यारोपण
10 मार्च 2024 को, डॉक्टरों ने एक ब्रेन डेड वयस्क व्यक्ति में आनुवंशिक रूप से संशोधित छोटे सुअर के लिवर का प्रत्यारोपण किया। इस प्रत्यारोपण का उद्देश्य अनुसंधान और परीक्षण था। परिवार के अनुरोध पर, यह परीक्षण 10 दिनों के बाद समाप्त कर दिया गया। रोगी की पहचान, लिंग और अन्य व्यक्तिगत विवरण सार्वजनिक नहीं किए गए।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका की नजर अब श्रीलंका पर: दो सीनियर अधिकारियों का कोलंबो दौरा, सुरक्षा और ट्रेड डील पर होगी अहम चर्चा
होर्मुज से लेबनान तक ‘डील सफल’! US-ईरान वार्ता के पहले दौर में कई फैसलों पर बनी सहमति, क्या शांत होगी जंग?
Keir Starmer Resignation: यूके की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा
Bangladesh-India सीमा पर भारी तनाव: लाठी-डंडे लेकर घुसपैठ की कोशिश में बॉर्डर पर जुटे सैकड़ों बांग्लादेशी
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
रोगी का मूल लिवर मौजूद था, इसलिए इस प्रकार के प्रत्यारोपण को सहायक ट्रांसप्लांट कहा जाता है। डॉक्टरों ने 10 दिनों तक लिवर के रक्त प्रवाह, पित्त निर्माण, प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों पर निगरानी रखी। अस्पताल से जुड़े लिन वांग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सुअर का लिवर प्रभावी रूप से कार्य कर रहा था और सुचारू रूप से पित्त का उत्पादन कर रहा था। साथ ही, यह आवश्यक प्रोटीन एल्ब्यूमिन भी बना रहा था। वांग ने इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया, जो भविष्य में लिवर से जुड़ी समस्याओं वाले रोगियों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
अमेरिका में चल रही हैं इसी तरह की प्रक्रियाएं
बता दें कि चीन में 2022 से सुअर के अंगों को मानव शरीर में ट्रांसप्लांट करने पर शोध किया जा रहा है। हाल ही में लीवर ट्रांसप्लांट इसी अध्ययन का एक हिस्सा रहा है। इसी तरह की प्रक्रियाएं अमेरिका में भी की जा रही हैं। अमेरिका और चीन में कुछ मरीजों को सुअर के दिल, गुर्दे और थाइमस ग्रंथि का प्रत्यारोपण किया गया था। हालांकि, इनमें से कई मरीज कुछ समय बाद ही चल बसे, लेकिन उनकी मृत्यु का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, क्योंकि ये सभी पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे। वहीं, कुछ मरीज ऐसे भी थे जो पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए।
Pig liver was implanted in human body a unique surgery by chinese doctors
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
India’s Got Latent Controversy: समय रैना पर भड़के सुनील पाल, कहा- ‘तेरे मुंह से गंदगी क्यों निकलती है?’
Jun 22, 2026 | 09:07 PMसीहोर में सिवन नदी सौंदर्यीकरण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा; घटिया पत्थरों और नाममात्र की सीमेंट से हो रहा निर्माण
Jun 22, 2026 | 09:05 PMTemple Room Eating: क्या मंदिर वाले कमरे में खाना खाना शुभ है? छोटे घरों में रहने वाले जरूर जानें ये बातें
Jun 22, 2026 | 09:04 PMCM मोहन यादव ने दिए निर्देश; कहा- स्वतंत्रता दिवस पर प्रभारी मंत्री जनता के सामने रखें सारी जानकारी
Jun 22, 2026 | 08:51 PMलखनऊ अग्निकांड: इमारतें बनती रहीं लोग खाक होते रहे…कार्यवाही के नाम पर SIT जांच फिर दोषी बरी, नतीजा सिफर!
Jun 22, 2026 | 08:46 PMतेंडोली में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, पिकअप वाहन और ट्रांसफार्मर जलकर खाक
Jun 22, 2026 | 08:45 PMमोबाइल की रोशनी से भगाए हजारों कीड़े, देसी जुगाड़ देखकर लोग बोले- ‘इस भाई को NASA भेजो’
Jun 22, 2026 | 08:44 PMवीडियो गैलरी

धर्म से नहीं, धन से प्यार! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में फूटा अखिलेश का गुस्सा, देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 02:17 PM
मौलाना रजवी ने अखिलेश यादव को दिया अल्टीमेटम, तोड़ दिया सीएम बनने का सपना! देखें VIDEO
Jun 22, 2026 | 12:27 PM
PM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PM
वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM














