इस देश के राष्ट्रपति पर बड़ा आरोप... बहन ने कहा- नशे में डूबा रहता है पूरा परिवार, हलचल तेज

Philippines News: फिलीपींस में इग्लिसिया नी क्रिस्तो रैली के दौरान सीनेटर इमी मार्कोस ने राष्ट्रपति भाई पर कोकीन उपयोग का आरोप लगाया, जिससे परिवार और देश की राजनीति में भूचाल मच गया।
philippines-president-sister-accused-drug-links-brother-wife-nephew
फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Philippines President Drug Allegations: फिलीपींस की राजनीति पिछले कई महिनों से उथल-पुथल से गुजर रही है। हाल ही में देश में भ्रष्टाचार और फर्जी बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं के खिलाफ देश युवाओं ने सड़कों पर उतरकर हिंसक प्रदर्शन किया थे। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। देश अभी इस घटना से उबरने की कोशिश कर ही रहा था कि राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के परिवार पर नशें के आदि होने के गंभीर आरोप लगे हैं।

राष्ट्रपति पर इस प्रकार के आरोप लगने से पूरे देश में हड़कंप मच गया है। लेकिन इसमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि राष्ट्रपति मार्कोस पर ये आरोप किसी विपक्षी पार्टी के नेता ने नहीं बल्कि उनकी ही बहन और सीनेटर इमी मार्कोस ने लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि, मार्कोस की पत्नी और उनका भतीजा नशे के आदि है।

देश में राष्ट्रपति के खिलाफ आंदोलन

इमी ने अपने भाई राष्ट्रपति, उनकी पत्नी और भतीजे पर अवैध ड्रग्स विशेष रूप से कोकीन के उपयोग का आरोप लगाया। यह दावा न तो निजी बातचीत में किया गया था और न ही किसी लिखित बयान में, बल्कि हजारों लोगों की उपस्थिति वाली सार्वजनिक रैली में। इससे मामला तुरंत राष्ट्रीय बहस का विषय बन गया। राष्ट्रपति कार्यालय ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए इन आरोपों को निराधार बताया। बाद में राष्ट्रपति के भतीजे और इलोकोस नॉर्टे के प्रतिनिधि फर्डिनेंड अलेक्जेंडर मार्कोस ने भी अपनी आंटी के आरोपों को झूठा और राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित बताया।

राष्ट्रपति की प्रवक्ता क्लेयर कैस्ट्रो ने कहा कि मार्कोस जूनियर ने पहले भी ड्रग टेस्ट कराए हैं और परिणाम नकारात्मक रहे हैं। सरकार का यह भी मानना है कि इमी के आरोप परिवारिक मतभेदों से अधिक राजनीतिक रणनीति हो सकते हैं, खासकर तब जब हाल ही में प्रशासन आर्थिक मुद्दों और भ्रष्टाचार को लेकर आलोचना झेल रहा है।

सामने आए पारिवारिक मतभेद

इमी का यह कहना कि परिवार सालों से इस समस्या से परिचित है, विवाद को और गहरा कर गया। रैली राजनीतिक रंग ले बैठी और मार्कोस परिवार के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, दावाओ के प्रतिनिधि पाओलो दुतेर्ते ने सुझाव दिया कि अगर राष्ट्रपति निर्दोष हैं तो हेयर फॉलिकल टेस्ट करवाकर अपनी स्थिति स्पष्ट करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com