

Hareem Shah TikTok Video: पाकिस्तान की मशहूर और हमेशा विवाद में रहने वाली टिकटॉकर हरीम शाह (Hareem Shah) ने बार फिर सुर्खियां बटोरी है। हरीम ने शनिवार को अपने आधे-अधूरे लिप फिलर ट्रीटमेंट (Lip Filler Treatment) के साथ एक वीडियो (Viral Video) शेयर किया है। इस वीडियो में हरीम अपने सूजे हुए होठों के साथ नज़र आ रही हैं। इस वीडियो में वह कह रही हैं कि, 'वो लिप्स फीलिंग के लिए क्लिनिक में थी। लेकिन उन्हें एक ऐसा कॉल आ गया जिसकी वजह से उन्हें यह प्रक्रिया बीच में ही छोड़नी पड़ी।
शाह के मुताबिक, उसे एक कॉल आया, जहां कहा गया कि संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने उसके सभी बैंक खातों को फ्रीज करने का आदेश दिया है। यह बात सुनकर वह काफी ज़्यादा परेशान हो गई और अपने लिप जॉब को बीच में छोड़ने का फैसला ले लिया। हरीम ने आगे ये भी कहा कि, उसने अपने खातों के बारे में जानने के बाद सर्जरी छोड़ दी क्योंकि यह बहुत महंगा है।
हरीम ने 10 जनवरी 2022 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह ब्रिटिश पाउंड के दो स्टैक फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थी। एफआईए ने शाह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पाकिस्तान से यूनाइटेड किंगडम में मोटी रकम ले जाने के मामले में जांच शुरू की थी।
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एफआईए ने शाह के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए यूनाइटेड किंगडम की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी (एनसीए) को एक पत्र लिखने का फैसला किया था। वहीं एफआईए द्वारा हरीम शाह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू तब हुई थी, जब हरीम ने काफी मात्रा में नकदी दिखाते हुए एक वीडियो शेयर किया था।
इस वीडियो में वह पाकिस्तान से लंदन की यात्रा पर जा रही थीं। इस वीडियो में वह कह रही थी कि “बिना किसी सीमा के विदेशी मुद्राओं को लाने की अनुमति है। एक यात्री कितनी भी विदेशी मुद्रा पाकिस्तान ला सकता है। हालांकि, पाकिस्तान के फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के विदेशी मुद्रा दिशा निर्देश में कहा गया है कि बिना किसी शर्त के 10,000 अमेरिकी डॉलर तक विदेशी मुद्रा निकालने की अनुमति है।