पाकिस्तान पत्रकार ने शशि थरूर की शान में पढ़े कसीदे, उधेड़ी बिलावल भुट्टो की बखिया, देखें- VIDEO
पाकिस्तानी पत्रकार मोईद पीरजादा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसमें वे भुट्टो और शशि थरूर की तुलना कर रहे हैं। पीरजादा ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो पर कटाक्ष किया।
- Written By: अभिषेक सिंह
शशि थरूर व बिलावल भुट्टो (डिजाइन फोटो)
इस्लामाबाद: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने दुनिया भर में अपनी बात रखने के लिए सर्वदलीय टीमें बनाई हैं। इनमें से एक टीम का नेतृत्व कांग्रेस सांसद शशि थरूर कर रहे हैं। इस पर भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी चर्चा हो रही है। शशि थरूर को विदेशी मामलों का बड़ा जानकार माना जाता है। हाल ही में एक पाकिस्तानी पत्रकार ने शशि थरूर की तारीफ की। उन्होंने उनकी तुलना बिलावल भुट्टो से भी की है। पाक पत्रकार ने भुट्टो को आड़े हाथों लिया
पाकिस्तानी पत्रकार मोईद पीरजादा का एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसमें वे भुट्टो और शशि थरूर की तुलना कर रहे हैं। पीरजादा ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि भुट्टो भारत की नकल कर रहे हैं।
सेल्फ मेड हैं शशि थरूर: पीरजादा
पीरजादा ने कहा कि शशि थरूर एक सेल्फ मेड व्यक्ति हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। वहीं भुट्टो को राजनीति में एंट्री उनके परिवार की वजह से मिली।” पाक पत्रकार ने परोक्ष रूप से भुट्टो की अंग्रेजी का मजाक उड़ाया।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
फिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Pakistan TV channel says that Bilawal Bhutto does not have the experience and ability of Dr Shashi Tharoor.
Dr @ShashiTharoor see this clip and pl share and let some Indians know it too. शशि थरूर #ShashiTharoor pic.twitter.com/wEmfCxrLJN — Bharat Tiwari (@BharatTiwari) May 18, 2025
पीरजादा ने कहा कि शशि थरूर विदेश नीति के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र और विदेश नीति के क्षेत्र में लंबा अनुभव हासिल किया है। थरूर करीब तीन दशक तक संयुक्त राष्ट्र से जुड़े रहे। उन्होंने 2007 तक कई अहम पदों पर काम किया। थरूर ने जिनेवा में शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त से शुरुआत की। इसके बाद वे 2006 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के लिए उम्मीदवार बने। हालांकि, वे जीत नहीं सके। उन्हें बान की मून के हाथों हार का सामना करना पड़ा।
परिवार की वजह से आगे बढ़े बिलावल
बिलावल भुट्टो की बात करें तो वे पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे हैं। 2007 में बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद बिलावल राजनीति में आए। उन्होंने पीपीपी के प्रमुख की भूमिका संभाली। बिलावल को यह पद उनके परिवार की वजह से मिला।
