लश्कर के गढ़ में आतंकी कमांडर की धुंरधर स्टाइल में हत्या, हमला देखकर खौफ में आया पाकिस्तान!
Bilal Arif Salafi Attack: मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की हत्या के बाद सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। हमलावरों ने गोलीबारी के बाद चाकू से कई वार किए, जांच जारी है।
- Written By: अक्षय साहू
लश्कर-ए-तैयबा कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की हत्या (सोर्स- सोशल मीडिया)
Lashkar Commander Bilal Arif Salafi Death: शनिवार को दुनिया भर में ईद की रौनक थी और पाकिस्तान में भी ईद की नमाज अदा की जा रही थी। लेकिन इस खुशी के मौके पर मुरिदके में एक खौफनाक घटना घटित हुई। यहां के ‘मरकज तैयबा’ में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की हत्या कर दी गई। यह हत्या न सिर्फ अपनी क्रूरता के लिए चर्चा में है, बल्कि इसकी स्टाइल भी लोगों को चौंका रही है।
ईद की नमाज के दौरान हमलावरों ने सबसे पहले गोलीबारी की, और फिर बिलाल आरिफ सलाफी को चाकू से कई वार करके मौत के घाट उतार दिया। इस खौफनाक वारदात ने हर किसी को चौंका दिया है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये बिलाल आरिफ सलाफी कौन था, और उसकी हत्या क्यों और कैसे की गई?
लश्कर का गढ़ मरकज तैयबा
मरकज तैयबा को लश्कर-ए-तैयबा का एक सुरक्षित गढ़ माना जाता है, जहां से संगठन की अधिकांश गतिविधियां संचालित होती हैं। ऐसे एक हाई-सिक्योरिटी इलाके में इस प्रकार का हमला होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर नमाज के बाद परिसर में घुसे और सीधे अपने टारगेट पर हमला किया। उन्होंने पहले गोलियां चलाईं और फिर चाकू से कई वार किए। हमला इतना तेजी से हुआ कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान ने बनाया इस्लामिक NATO, भारत ने अब चलाया ऑपरेशन सिंदूर तो क्या होगा?
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव बढ़ा, बांग्लादेशियों ने एक भारतीय को किया अगवा
Canada Wildfire: कनाडा में भीषण आग का कहर, 20 हजार से अधिक लोगों को रातोंरात घर छोड़ने का आदेश
कनाडा के टॉरंटो एयरपोर्ट से Himanshi Murder केस का आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
कौन था बिलाल आरिफ सलाफी?
बिलाल आरिफ सलाफी सिर्फ एक सामान्य नाम नहीं था, बल्कि लश्कर-ए-तैयबा के संगठन में उसकी अहम भूमिका थी। वह युवाओं को संगठन में भर्ती करने, ट्रेनिंग देने और आतंकी विचारधारा फैलाने में सक्रिय था। उसकी हत्या से संगठन के भीतर हलचल मच गई है। वहीं, हमलावरों का फरार हो जाना और सुराग न मिल पाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
यह भी पढ़ें- होर्मुज को लेकर ट्रंप का सब्र खत्म! ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, बोले- नहीं खुला रास्ता तो बसाएंगे बम
पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इस घटना के बाद पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अब तक हमलावरों का कोई पता नहीं चल सका है। यह हत्या सिर्फ एक साधारण घटना नहीं प्रतीत हो रही, बल्कि यह किसी बड़े साजिश का हिस्सा हो सकता है। आने वाले दिनों में जांच के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं, जो इस घटना के असली कारणों को उजागर कर सकते हैं।
