-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Baanglaadesh Mein Tham Nahin Rahen Hindooon Par Hamale Iskon Mandir Par Tippanee Ke Baad Bavaal Sena Tainaat Baanglaadesh Mein Sarakaar Badalane Ke Baad Se Hindoo Samudaay Ke Khilaaph Jaaree Hinsa
बांग्लादेश में नहीं रुक रहा हिंदूओं पर हमला, इस्कॉन मंदिर पर टिप्पणी से बवाल; सेना तैनात
- Written By: शिवानी मिश्रा
बांग्लादेश में सरकार बदलने के बाद से हिंदू समुदाय के खिलाफ जारी हिंसा कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। देश में कहीं न कहीं से उनके खिलाफ हिंसा की खबरें आती ही रहती हैं।

इस्कॉन मंदिर के खिलाफ टिप्पणियों के बाद हिंसा (कांसेप्ट फोटो- सौ. से सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : बांग्लादेश में सरकार बदलने के बाद से हिंदू समुदाय के खिलाफ जारी हिंसा कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। देश में कहीं न कहीं से उनके खिलाफ हिंसा की खबरें आती ही रहती हैं। बुधवार को ऐसी ही खबर देश के दक्षिण-पूर्व में स्थित बंदरगाह शहर चटगांव से आई, जहां एक इस्कॉन मंदिर के खिलाफ टिप्पणियों के बाद हिंसा भड़क उठी। हिंसा को रोकने के लिए सेना के नेतृत्व में संयुक्त बलों ने बुधवार को शहर के कुछ हिस्सों में चकौसी की। सेना के पहुंचने के बाद शहर में तनावपूर्ण शांति कायम हो गई।
दरअसल हिंसा तब शुरू हुई जब एक मुस्लिम दुकानदार ने अपने सोशल मीडिया पर इस्कॉन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसमें कई लोग घायल हो गए। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एक व्यापारी उस्मान अली द्वारा फेसबुक पर इस्कॉन को आतंकवादी समूह बताए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। हजारी गली में रहने वाले लोग मुख्य रूप से हिंदू हैं जो आभूषण की दुकानें और दवा के थोक विक्रेता चलाते हैं।
ये भी पढें : बचपन में कम चीनी खाने से क्या कम हो जाता है डायबिटीज का खतरा? रिसर्च में हुआ खुलासा
सम्बंधित ख़बरें
शेख हसीना के एक ऐलान से बांग्लादेश में हड़कंप, सरकार ने मीडिया के लिए जारी किया फरमान, कहा- होगी कार्रवाई
Watch: बांग्लादेश ने दिखाया भारत का गलत नक्शा, इस भारतीय अधिकारी ने डिप्लोमैट को लगाई फटकार, कर दी बोलती बंद
मैं मौत से नहीं डरती… शेख हसीना का बड़ा ऐलान, बोलीं- दिसंबर में लौट जाएंगी बांग्लादेश
10 जुलाई का इतिहास: जब पाकिस्तान ने आखिरकार बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दी मान्यता
इस्कॉन के बारे में टिप्पणी पर विवाद
शहरवासियों ने बताया कि इस्कॉन के बारे में इस टिप्पणी को लेकर रात भर देर तक बहस होती रही। इस बाद घटनास्थल पर सेना, सीमा रक्षकों, बांग्लादेश के अर्धसैनिक बलों और पुलिस अधिकारियों के हमलों में कई लोग घायल हो गए। इस दौरान हजारी गली इलाके में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
बता दें कि बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए लेफ्टिनेंट कर्नल फिरदौस अहमद ने बताया कि खबर के बाद अली की दुकान के बाहर भीड़ जमा हो गई और अली के साथ उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि गुस्साई भीड़ ने पास की इमारतों से आभूषण बनाने वाला तेजाब और टूटी कांच की बोतलें सुरक्षा बलों पर फेंकी, जिससे पांच सैनिक और सात पुलिस अधिकारी घायल हो गए।
ये भी पढें : देशभर में कैसा रहेगा आज तापमान, देखें अन्य राज्यों से जुड़ा मौसम का हाल
80 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
दरअसल अहमद ने कहा कि संयुक्त सुरक्षा बलों ने 80 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और अपराधियों की पहचान करने और कानूनी कार्रवाई की तैयारी के लिए स्थानीय खुफिया और निगरानी फुटेज की समीक्षा कर रहे हैं। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा है कि कुछ हिंदू समुदाय के नेताओं ने शहर में व्यापक हिंसा को रोकने के लिए सुरक्षा बलों को मौके पर मौजूद रहने का आह्वान किया था।
Baanglaadesh mein tham nahin rahen hindooon par hamale iskon mandir par tippanee ke baad bavaal sena tainaat baanglaadesh mein sarakaar badalane ke baad se hindoo samudaay ke khilaaph jaaree hinsa
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कर्जमाफी पर सीएम फडणवीस का सम्मान, रवींद्र चव्हाण बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है सरकार
Jul 15, 2026 | 09:05 PMगौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला के तलाक पर माधुरी ग्रोवर का बड़ा खुलासा, बोलीं- सच सिर्फ वही दोनों जानते हैं
Jul 15, 2026 | 09:00 PMहरतालिका तीज 2026: साल में सिर्फ एक बार आता है ये दुर्लभ संयोग! जानिए कब रखें व्रत और क्यों है इस बार इतना खास
Jul 15, 2026 | 09:00 PM‘आरोप लगाने वालों के मुंह पर करारा तमाचा…’ फर्जी जाति प्रमाण पत्र में मिली क्लीन चिट पर बोली प्रतिमा बागरी
Jul 15, 2026 | 09:00 PMसागर: देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रिट अपील खारिज
Jul 15, 2026 | 08:41 PMBihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AI सेंटर समेत 25 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Jul 15, 2026 | 08:37 PMपटरी पर लौटी रफ्तार! दक्षिण-पूर्व घाट पर फिर दौड़ेगी डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस, देखें रेलवे का अपडेट
Jul 15, 2026 | 08:36 PMवीडियो गैलरी

ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM














