-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Faced Huge Loss Due To Operation Sindoor
लूट गया पाकिस्तान…4 दिनों तक चले ऑपरेशन सिंदूर से पड़ोसी मुल्क हुआ तबाह, नुकसान इतना की भरपाई में बीत जाएंगी सदियां
- Written By: मृणाल पाठक
India-PAK Tension: ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी हमले में पाकिस्तान पूरी तरह बर्बाद हो गया है। भारतीय सेना ने दुश्मनों को भारी चोट पहुंचाने के साथ-साथ काफी नुकसान पहुंचाया है।

पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ (डिजाइन फोटो)
इस्लामाबाद: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उसकी हालत खराब कर दी है। चार दिनों तक चले ऑपरेशन सिंदूर की वजह से पाकिस्तान को काफी नुकसान हो गया है।
दरअसल, चार दिनों के भीषण सैन्य टकराव के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष विराम की वजह से फिलहाल दोनों देशों की आर्मी ने अपने-अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। लेकिन, चार दिनों तक भारतीय सेना द्वारा दिए गए मुंबतोड़ जवाब में पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ा है।
ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान तबाह
7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ जवाबी हमले शुरू करने के बाद दोनों देशों के बीच मिसाइलों, ड्रोन, लड़ाकू विमानों और तोपखाने के जरिए बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई हुई।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Afghan Refugees Pakistan: पाकिस्तान में अफगान शरणार्थियों पर सख्ती, 11 जुलाई से होगी गिरफ्तारी
भारतीय सेना में इंजीनियर बनने का सुनहरा मौका, सीधे लेफ्टिनेंट पद पर हो रही भर्ती, जानिए योग्यता
पाकिस्तान में लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन पर यूरोप सख्त, मारिया शाहबाज केस ने बढ़ाई चिंता; जानें पूरा मामला
रक्षा अधिकारियों के अनुसार, भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के आतंकी ढांचों, वायुसेना के ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों को गहरे झटके दिए हैं। वहीं, पाकिस्तान की जवाबी कार्रवाई को भारतीय सेना ने काफी हद तक नाकाम कर दिया।
पाकिस्तान को भारी नुकसान
ऑपरेशन सिंदूर 7 मई की सुबह शुरू हुआ। भारत ने 26 मिनट के अंदर ही पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 9 आतंकी ठिकानों को को निशाना बनाया और करीब 100 आतंकियों को मार गिराया। ये ठिकानों जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद बढ़ाने के लिए काम करते थे।
इनमें से 5 ठिकाने एलओसी से 9 से 30 किलोमीटर के अंदर पीओके में थे, जबकि बाकी 4 ठिकाने 100 किलोमीटर की दूरी पर पाकिस्तान के अंदर स्थित थे। इन हमलों में राफेल लड़ाकू विमानों से दागी गई स्कैल्प क्रूज मिसाइलें, हैमर स्मार्ट हथियार, एम777 हॉवित्जर से दागे गए एक्सकैलिबर गोले और कामिकेज ड्रोन (घूमने वाले हथियार) शामिल थे।
पड़ोसियों का एयर डिफेंस बर्बाद
पाकिस्तान ने जवाब में उत्तर और पश्चिम भारत के 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने मिसाइलों और ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। इसके बाद भारत ने लाहौर और कराची समेत कई जगहों पर पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणालियों को नष्ट कर दिया। भारतीय सेना ने इन हमलों के दौरान एस-400, आकाश और बराक-8 वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों के अलावा अत्याधुनिक एंटी ड्रोन तकनीक का इस्तेमाल किया। रडार और कमांड सेंटर के नेटवर्क सिस्टम से खतरों की पहचान करके त्वरित प्रतिक्रिया दी गई।
10 मई को भीषण हमला
10 मई की रात को पाकिस्तान को सबसे बड़ा नुकसान तब हुआ जब भारतीय वायुसेना ने रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर, चुनिया, पसरूर और सियालकोट में आठ सैन्य ठिकानों पर हमला किया। ये हमले पूरी रात जारी रहे और पाकिस्तान की रडार इकाइयों, गोला-बारूद डिपो, कमांड सेंटर और तकनीकी संरचनाओं को नष्ट कर दिया।
हर हमले का मिला मुंहतोड़ जवाब
पाकिस्तानी सेना के जवाबी प्रयास निरर्थक रहे 8-9 मई की रात को पाकिस्तान ने 300-400 तुर्की निर्मित ‘सोंगहर’ सशस्त्र ड्रोनों से भारत में 36 स्थानों पर हमला करने की कोशिश की, जिसमें लद्दाख से लेकर गुजरात के सर क्रीक तक के स्थान शामिल थे। लेकिन अधिकांश ड्रोन को भारतीय सेना ने मार गिराया। इसके बाद अगले दिन पाकिस्तान ने 26 और स्थानों पर ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारत की वायु रक्षा ने विफल कर दिया।
Pakistan faced huge loss due to operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














