पाक राजनयिक की धमकी, दिल्ली ने पाकिस्तान का पानी रोका तो परमाणु हमले के लिए तैयार रहे भारत
रूस में पाकिस्तान के राजनयिक मुहम्मद खालिद जमाली ने भारत को परमाणु हमले की धमकी दे डाली है। उन्होंने कहा कि भारत हम पर हमला करने की तैयारी में है। सिंधु का पानी रोका गया है। यदि हमला हुआ तो हम परमाणु हमला करेंगे।
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
पाक राजनियक की भारत को परमाणु हमले की धमकी
मॉस्को: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई बड़े निर्णय भी लिए हैं। पाकिस्तान के साथ व्यापार पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही उनका भारत आने का वीजा भी कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा सिंधु जल संधि पर कठोर निर्णय लेते हुए इसे रद्द कर दिया है। कश्मीर बॉर्डर पर सेना की तैयारियां भी तेज हो गई हैं। हमले की भी आशंका जताई जा रही है। इस बीच पाकिस्तान की ओर से खुली चेतावनी दी गई है कि यदि इस्लामाबाद का पानी रोका तो परमाणु हमले के लिए भारत तैयार हो जाए।
रूस में पाकिस्तान के राजनयिक मुहम्मद खालिद जमाली ने साफ शब्दों में कहा कि यदि सिंधु जल संधि को रद्द कर भारत ने पाकिस्तान जाने वाले पानी पर प्रतिबंध लगाया या फिर हमारे पर हमला करने की कोशिश की तो हम अपने पूरे अस्त्र शस्त्र उसके खिलाफ इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेंगे। भारत की ओर से एक भी गलत कदम उठा तो पाकिस्तान परमाणु हमला करने में संकोच नहीं करेगा।
पाक राजदूत ने कहा- भारत हमला करेगा और यह तय है
भारत के मित्र देश रूस में बैठे राजनयिक खालिद ने कहा है कि इस्लामाबाद को खुफिया एजेंसियों से जानकारी मिली है कि भारत पाकिस्तान पर हमला करने की भी तैयारी कर रहा है। वह पाक क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हमला करने का प्लान बना रहा है। उन्होंने कहा कि सूत्रों के हवाले से यह पता चला है भारत ने पाक पर हमला करने का निर्णय लिया है। कुछ दिनों में ऐसा होने वाला है और ये होकर रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Oil Trade: अमेरिका का बड़ा एक्शन, चीन की रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया कड़ा प्रतिबंध
Iran US Talks: अराघची के पाकिस्तान पहुंचते ही ईरान ने कहा अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बातचीत
आसिम मुनीर की ‘फोन कॉल डिप्लोमेसी’ रंग लाई: ईरान वार्ता के लिए तैयार, शुक्रवार रात इस्लामाबाद पहुंचेंगे अराघची
बांग्लादेश वायु सेना में आतंकी सेंधमारी! ढाका एयर बेस से गिरफ्तार किए गए 10 एयरमैन, जानें क्या है पूरा मामला
PAKISTAN GIVES A NUCLEAR THREAT ‘Pakistan will use the full spectrum of power, both conventional and nuclear’, Pakistan’s ambassador to Russia Jamali amid tension with India after the Pahalgam terror attack by Pakistani terrorists. pic.twitter.com/FzgsdDKhCD — Sidhant Sibal (@sidhant) May 4, 2025
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पाक राजनयिक ने दी परमाणु हमले की धमकी
पाकिस्तान के अधिकारियों और राजनेताओं की ओर से परमाणु हमले की चेतावनी इधर कुछ दिनों से दी जा रही है, लेकिन पहली बार पाक राजनयिक ने इस मामले में खुलकर भारत को धमकी दी है। जमाली ने कहा, पाकिस्तान में पारंपरिक और परमाणु दोनों ही शक्तियों का इस्तेमाल करेंगे।
पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। भारत को इस हमले में पाकिस्तान के हाथ होने के कई सबूत मिले हैं लेकिन पड़ोसी देश हमेशा की तरह इससे इनकार कर रहा है।
