- Hindi News »
- World »
- Pakistan Deploys Fighter Jets Saudi Arabia Defense Pact Iran Us Tension
पाक ने ईरान को दिया दगा! इधर शांति वार्ता हुई फेल…उधर सऊदी में तैनात कर दिए फाइटर जेट, युद्ध में होगा शामिल?
- Written By: अर्पित शुक्ला
Pakistan Fighter Jets: अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने के बाद पाकिस्तान ने सऊदी अरब में फाइटर जेट तैनात किए। 2025 के रक्षा समझौते के तहत 'एक पर हमला, दोनों पर हमला' नीति के साथ बढ़ी सैन्य सक्रियता।

फाइल फोटो (Image- Social Media)
Pakistan Fighter Jets Saudi Deployment: अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव और शांति वार्ता फेल होने के बाद पाकिस्तान ने एक अहम सैन्य कदम उठाया है। पाकिस्तान(Pakistan) ने सऊदी अरब में अपने फाइटर जेट तैनात कर दिए हैं। यह तैनाती दोनों देशों के बीच सितंबर 2025 में हुए रक्षा समझौते के तहत की गई है। सऊदी रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू और सहयोगी विमान शनिवार को सऊदी अरब के किंग अब्दुलअजीज एयर बेस पर पहुंचे।
इस समझौते के तहत यह प्रावधान है कि यदि किसी एक देश पर हमला होता है, तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। वहीं, ईरान युद्ध से जुड़े ताजा घटनाक्रम में अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में करीब 21 घंटे तक चली लंबी बातचीत बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई है।
ईरान ने नहीं मानी शर्त
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बताया कि कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, लेकिन कोई ठोस डील नहीं बन सकी। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपनी शर्तें पहले ही स्पष्ट कर चुका था, मगर ईरान ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। वेंस ने यह भी कहा कि इस वार्ता का निष्कर्ष अमेरिका की तुलना में ईरान के लिए ज्यादा नकारात्मक साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: ईरान और अमेरिका में ईगो की जंग; एक-दूसरे के पहले कदम के इंतजार में लटकी पीस डील
Iran Nuclear Deal: ट्रंप का ईरान न्यूक्लियर डील पर बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा
घर लौट रहे US सैनिक, ट्रंप ने होर्मुज से हटाया ब्लॉकेड…ईरान पर अंतिम फैसला लेने जा रहा अमेरिका
जेब पर भारी पड़ेगा अब हवाई टिकट! मीडिल ईस्ट तनाव से एयरलाइंस इंडस्ट्री पर मंडराया खतरा, IATA ने जताई चिंता
वेंस बोले परमाणु हथियार पर सख्त रुख
अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत के बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट किया है कि अभी तक कोई समझौता नहीं हो पाया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका किसी भी स्थिति में ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने की अनुमति नहीं देगा चाहे वह अभी हो या आने वाले 2 से 5 वर्षों में।
वेंस के इस बयान से संकेत मिलता है कि बातचीत जारी रहने के बावजूद अमेरिका अपने सख्त रुख पर कायम है और परमाणु कार्यक्रम का मुद्दा सबसे अहम शर्त बना हुआ है। ऐसे में दोनों देशों के बीच संभावित समझौते को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।
पाकिस्तान युद्ध में होगा शामिल ?
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फेल होने के बाद एक बार फिर से युद्ध शुरू होने का खतरा मंडराने लगा है। इस बीच पाकिस्तान(Pakistan) ने सउदी अरब में अपने फाइटर जेट्स तैनात किए हैं। इससे यह आशंका बढ़ गई है कि अगर ईरान सउदी पर हमला करता है तो पाकिस्तान भी इस युद्ध में शामिल होगा।
यह भी पढ़ें- ट्रंप का बड़ा प्रहार! ईरानी अधिकारियों के रिश्तेदारों के ग्रीन कार्ड रद्द, अब अमेरिका से डिपोर्ट करने की तैयारी
पाकिस्तान(Pakistan) और सऊदी अरब के बीच रक्षा संबंधों की यह मजबूती पिछले साल सितंबर में हुए एक महत्वपूर्ण समझौते का हिस्सा है। इस समझौते के तहत यह तय किया गया था कि किसी भी एक देश पर होने वाला सैन्य हमला दोनों देशों पर हमला माना जाएगा।
Pakistan deploys fighter jets saudi arabia defense pact iran us tension
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एशियाई खेलों कप्तानी नहीं करेंगे सूर्यकुमार, लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, 30 खिलाड़ियों की लांग लिस्ट तैयार
May 30, 2026 | 02:53 PMसंभाजीनगर: विरासत और संस्कृति पर चित्रकला प्रतियोगिता; महापौर का आश्वासन, दिवाली तक शहर में बनेगी आर्ट गैलरी
May 30, 2026 | 02:51 PMमनोज जरांगे का अनशन शुरू, डेढ़ घंटे की बात भी बेनतीजा, CM फडणवीस के फोन के बाद प्रसाद लाड अंतरवाली सराटी रवाना
May 30, 2026 | 02:42 PM4 साल लंबी लड़ाई सफल: यवतमाल उपभोक्ता आयोग का आदेश- 10 किसानों को 8% ब्याज के साथ मुआवजा दे बीमा कंपनी
May 30, 2026 | 02:39 PMMP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
May 30, 2026 | 02:37 PMसंभाजीनगर में नक्षत्रवाड़ी जलशुद्धीकरण केंद्र में फिल्टर बॉक्स की सफाई पूरी; अब शहरवासियों को मिलेगा साफ पानी
May 30, 2026 | 02:36 PMफोर्स बुलाकर खाली कराएं, हम नहीं हटेंगे! सरकारी बंगले पर राबड़ी देवी का सम्राट चौधरी सरकार को खुला चैलेंज
May 30, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM














