नवाज के पोते की शादी में ये क्या बोल गए मुनीर, पाकिस्तानी ही करने लगे ट्रोल, बोले- जनरल नहीं मौलवी…
Pakistan News: पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खराब है, बावजूद इसके चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ आसिम मुनीर युवाओं को भड़काने वाले बयान दे रहे हैं, जबकि सीमा पर अफगानिस्तान से झड़पें जारी हैं।
- Written By: अक्षय साहू
आसिम मुनीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Asim Munir Anti-India Statement: पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है, बावजूद इसके वह भारत के खिलाफ और क्षेत्रीय मोर्चों पर सक्रिय रहता है। देश न केवल भारत के खिलाफ साजिशों में उलझा है, बल्कि अफगानिस्तान के साथ भी संघर्ष जारी है। पाकिस्तानी नेताओं और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका इस बिगड़ती स्थिति में अहम मानी जाती है।
हाल ही में पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने एक बार फिर विवादित बयान देकर देश में कट्टरता बढ़ाने का आरोप झेलने का मौका दिया। मुनीर ने नवाज शरीफ के नाती और मरियम नवाज के बेटे, जुनैद सफदर के वलीमे में शिरकत करते हुए लाहौर में जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने एक बार फिर धर्म के नाम पर जहर उलगा। लेकिन अब इसे लेकर उन्हें उनके ही देश में आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
क्या बोले आसिम मुनीर?
जानकारी के मुताबिक, मुनीर ने कहा कि, पाकिस्तान को इस्लाम के नाम पर बनाया गया और वह अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है। दुनिया पाकिस्तान को एक इस्लामिक देश के रूप में महत्व दे रही है। हम अल्लाह के करम से आगे बढ़ रहे हैं और मकसद में कामयाब होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
High Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
Gen Z को राजनीति में मिले मौका… रेवंत रेड्डी ने की युवाओं की पैरवी, बोले- 25 नहीं 21 साल में लड़ें चुनाव
मैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
उनके इस बयान ने देश में विरोध और आलोचना की लहर पैदा कर दी है। रिपोर्टों में कहा गया है कि मुनीर अपनी सैन्य जिम्मेदारी छोड़कर मौलवियों जैसी धार्मिक तकरीरें दे रहे हैं, जो युवाओं में कट्टरता को बढ़ावा देती हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई मौकों पर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले बयान दिए हैं। 17 अप्रैल, 2025 को उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान हिंदुओं से अलग है और कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा है।
पाकिस्तान-अगानिस्तान के बीच तनाव तनाव
वहीं पाकिस्तान-अगानिस्तान सीमा पर तनाव भी लगातार बना हुआ है। 19 जनवरी को चमन बॉर्डर पर दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हुई। पहले किला सैफुल्लाह सेक्टर में गोलीबारी हुई, इसके बाद पाकिस्तान ने ड्रोन से अफगान सेना पर हमला किया। हालांकि इस घटना पर दोनों देशों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।
यह भी पढ़ें: नाइजीरिया में चर्चों पर हमला कर 150 से अधिक ईसाईयों को किडनैप कर ले गए बंदूकधारी, ट्रंप ने दी थी चेतावनी
इस तरह पाकिस्तान आर्थिक संकट, आंतरिक आलोचना और सीमाई संघर्षों के बीच उलझा हुआ है। सेना और नेताओं की कट्टरवादी नीतियों ने स्थिति और जटिल कर दी है। ऐसे माहौल में देश के युवाओं को भड़काने वाले बयान सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं।
Frequently Asked Questions
-
Que: नवाज शरीफ के पोते की शादी किसके साथ हुई है?
Ans: नवाज शरीफ के पोते जुनैद सफदर की शादी हाल ही में शांजे अली रोहैल से हुई है। शांजे नवाज शरीफ के करीबी दोस्त की पोती है?
-
Que: आसिम मुनीर की आलोचना क्यों हो रही है?
Ans: धार्मिक और कट्टरवादी बयान देने के कारण, जो युवाओं में कट्टरता बढ़ा सकते हैं।
-
Que: भारत के खिलाफ मुनीर का ताजा बयान?
Ans: आसिम मुनीर का कहना है कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा है और पाकिस्तान हिंदुओं से अलग है।
