-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Airline Mistakenly Sends Passenger From Lahore To Karachi On Jeddah Flight
कराची का टिकट, जेद्दा में लैंड… बिना पासपोर्ट-वीजा सऊदी पहुंचा पाकिस्तानी
- Written By: अमन उपाध्याय
Pakistan News: पाकिस्तान की एक प्राइवेट एयरलाइन ने लाहौर से कराची जाने वाले एक शख्स को गलती से सऊदी अरब के जेद्दा भेज दिया। यात्री का कहना है कि उसने एयर होस्टेस को अपना टिकट दिखाया था, फिर भी उसे...

सांकेतिक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के शाहजैन नामक व्यक्ति ने एक निजी एयरलाइन के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि वह लाहौर से कराची जाने के लिए फ्लाइट में सवार हुए थे, लेकिन एयरलाइन ने गलती से उन्हें सऊदी अरब के जेद्दा पहुंचा दिया। खास बात यह है कि शाहजैन के पास न तो पासपोर्ट था और न ही वीजा।
जब उन्हें इस भारी चूक का अहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। उन्होंने एयरलाइन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। शाहजैन का यह भी दावा है कि उन्होंने विमान में सवार होते समय एयर होस्टेस को टिकट भी दिखाया था, फिर भी किसी ने उन्हें यह नहीं बताया कि वह गलत फ्लाइट में बैठ गए हैं।
गलती से गलत विमान में हो गया सवार
शाहजैन ने बताया कि लाहौर टर्मिनल पर दो विमान गेट पर खड़े थे और वह गलती से गलत विमान में सवार हो गया। उसके अनुसार, जब तक उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक समाचार रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि यात्री ने एयरलाइन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि इस चूक की वजह से उसे सऊदी अरब में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
दुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
ट्रंप पर हमले की साजिश नाकाम! गोल्फ क्लब के पास हथियारों के साथ दबोचा गया संदिग्ध, कार से पिस्टल बरामद
Explainer: भारत में बैठकर बांग्लादेश में तख्तापलट करने की तैयारी में शेख हसीना! किस बात से डरी रहमान सरकार?
शाहज़ैन द्वारा एयरलाइन को भेजे गए कानूनी नोटिस में मांग की गई कि उसकी अतिरिक्त यात्रा लागत की भरपाई की जाए और इस मामले में उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही, सऊदी अरब में उसे हुई कठिनाइयों के लिए मुआवजा देने की भी मांग की गई। उसने यह भी स्पष्ट किया कि उसके पास न तो अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए पासपोर्ट था और न ही वीजा।
दो घंटे बाद सामने आई सच्चाई
शाहज़ैन के अनुसार, उड़ान भरने के लगभग दो घंटे बाद उसने चालक दल से पूछा कि विमान अब तक कराची क्यों नहीं पहुंचा। यह सुनकर क्रू में हलचल मच गई और उन्होंने इस चूक का दोष उसी पर डालने की कोशिश की। जब शाहज़ैन ने कराची वापस भेजे जाने की मांग की तो उसे बताया गया कि इसमें दो से तीन दिन का समय लग सकता है। उसने बताया कि उसे संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) द्वारा पूछताछ के लिए कहा गया, जिस पर उसने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
यह भी पढे़ें:- इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकियों का खूनी तांडव, महिलाओं समेत 66 लोगों की हत्या
एयरलाइन को ठहराया जिम्मेदार
घटना के बाद इस निजी एयरलाइन को सवालों के घेरे में ला दिया है। पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण पहले ही मामले का संज्ञान ले चुका है, और लाहौर एयरपोर्ट प्रशासन ने इस चूक के लिए सीधे तौर पर निजी एयरलाइन को जिम्मेदार ठहराया है। अधिकारियों के अनुसार, एयरलाइन की गंभीर लापरवाही के चलते कराची का सफर करने वाला यात्री जेद्दा पहुंच गया।
Pakistan airline mistakenly sends passenger from lahore to karachi on jeddah flight
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया से जुड़े 4 युवा स्पिनर, नेट बॉलर्स के तौर पर मिली बड़ी जिम्मेदारी
Aug 05, 2026 | 01:14 PMकोल्हापुर में बंद घर में जिलेटिन छड़ों में ब्लास्ट, उड़े खिड़कियों के शीशे, एक साल से बंद पड़ा था मकान
Aug 05, 2026 | 01:13 PMEC Update: महाराष्ट्र में SIR की तारीखों में बदलाव, जानिए नया शेड्यूल और कब आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 05, 2026 | 01:09 PMसोशल मीडिया पर किसकी मजबूत पकड़ और कौन पीछे? मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों का इंस्टाग्राम रिपोर्ट कार्ड
Aug 05, 2026 | 01:06 PMमहाराष्ट्र सरकार की दूसरी बड़ी कर्जमाफी से लाखों किसानों को मिलेगा बल, भंडारा में संजय भेंडे का दावा
Aug 05, 2026 | 01:00 PMपूरे देश के भ्रष्टतंत्र को सुधरेगा कॉकरोच, अभिजीत दीपके ने बताया CJP का फ्यूचर प्लान, अगला पड़ाव झारखंड
Aug 05, 2026 | 12:46 PMजर्जर हुए गोंदिया के 40 साल पुराने सरकारी छात्रावास, 570 विद्यार्थियों की सुरक्षा पर मंडराया रहा खतरा
Aug 05, 2026 | 12:40 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














