-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- On Valentines Day The Husband Gave Such A Gift To The Wife The Same Gift Changed Life
वैलेंटाइन डे पर पति ने दिया ऐसा ‘गिफ्ट’ की भड़क गई बीवी, उसी उपहार ने बदल दी जिंदगी
- Written By: वैष्णवी वंजारी

(Photo courtesy of the Virginia Lottery)
नई दिल्ली: इंसान की जिंदगी कब बदल जाये, कोई बता नहीं सकता, ऐसा ही कुछ मामला इन दिनों सामने आया है, जहां एक महिला की जिंदगी यूं बदल गई। दरअसल ये घटना हेमार्केट (Haymarket) की है, यहां मारिया चिकास (Maria Chicas) नाम के इस महिला को वैलेंटाइन डे के खास अवसर पर उनके पति ने उपहार के तोर पर लॉटरी का टिकट दिया था। इसके बाद जो हुआ वो वाकई में काफी दिलचस्प है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है..
पति ने उपहार में दी लॉटरी टिकट
हम सब जानते है वैलेंटाइन डे के इस खूबसूरत मौके पर हर कोई अपने पार्टनर को एक खास तोहफा देता है। इसमें फूल, चॉकलेट्स, टैडी आदि शामिल हैं, लेकिन इस महिला के पति ने उन्हें कुछ अलग तोहफा देने का सोचा, और लॉटरी का टिकट गिफ्ट किया था। अब ऐसे मने महिला ने किया किया होगा? जाहिर सी बात है जहां हर इस खास दिन पर पति अपने पत्नी को कुछ खास गिफ्ट देता है ऐसे में वैलेंटाइन डे के स्पेशल मौके पर पति द्वारा लॉटरी टिकट गिफ्ट में मिलने पर महिला खुश नहीं थी और इतना ही नहीं बल्कि वो अपने पति से नाराज भी हो गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi Police: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से मौत का दावा फर्जी, दिल्ली पुलिस ने दी जानकारी
मेरा टिकट किसी और ने काटा… मंच पर फफक पड़े नरोत्तम मिश्रा, दिया सबसे बड़ा राजनीतिक बयान! देखें VIDEO
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
ईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
उपहार देख हो गई थी नाराज
ऐसे खास दिन पर मिला यह उपहार उसे उस समय एक कागज का टुकड़ा लग रहा था, क्योंकि पहले भी पति ने लॉटरी का टिकट खरीदा था। लेकिन कभी उसकी लॉटरी लगी नहीं थी। जब पति ने अपनी पत्नी को लॉटरी का तोहफा दिया तो पत्नी काफी नाराज थी, लेकिन अब उसी टिकट ने दोनों की किस्मत बदल दी है, और उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई, वह मालामाल हो गई।
अब हुई मालामाल
जी हां जो महिला उस कागज के टुकड़े को देखकर नाराज हो गई थी, वह पत्नी अब ख़ुशी के मारे झूम रही है। क्योंकि उसी लॉटरी के टिकट से उसने 10 करोड़ रुपये जीत लिए हैं। यहां तक कि लॉटरी लगने पर पति को भी भरोसा नहीं हुआ और जब इनामी राशि के बारे में पता चला तो पति और पत्नी दोनों के होश उड़ गए, वे काफी चौंक गए। बता दें कि पत्नी ने वर्जिनिया लॉटरी टिकट (Virginia Lottery ticket) जीता, जिसकी रकम 10 करोड़ रुपये थी।
महिला को नहीं हुआ विश्वास
इस बारे में महिला ने बताया कि जब उनकी लॉटरी लगी तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ, की वाकई में उनको लॉटरी लगी है। बता दें कि इस बात की जानकारी उनके पति ने ही उन्हें दी। जब पति ने यह बात बताई तो उन्होंने अपने पति से कहा को वो झूठ बोल रहे हैं। लेकिन सच्चाई पता चलने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिला ने बताया कि वैलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले उनके पति ने मानसस में 9103 मैथिस एवेन्यू स्थित इन एंड आउट मार्ट से यह लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसने अब उनकी पूरी जिंदगी बदल दी है।
On valentines day the husband gave such a gift to the wife the same gift changed life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र के सभी स्कूलों तत्काल सेफ्टी ऑडिट के आदेश, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, जानें नागपुर का हाल
Jul 24, 2026 | 11:13 AMइतिहास के सबसे बड़े रक्षा बजट के साथ सामने आया अमेरिका का गेम प्लान; आखिर किस बात का है डर?
Jul 24, 2026 | 11:12 AM8 आवारा कुत्तों ने 3 साल के मासूम को नोच-नोचकर मार डाला, छत्रपति संभाजीनगर में नगर निगम पर फूटा गुस्सा
Jul 24, 2026 | 11:11 AMThe India Story Review: नेक इरादे से बनी ‘द इंडिया स्टोरी’, लेकिन कमजोर स्क्रीनप्ले ने बिगाड़ा खेल
Jul 24, 2026 | 11:11 AMAyurvedic Spices: सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं हैं ये 7 आयुर्वेदिक मसाले, जानिए इनके जबरदस्त फायदे
Jul 24, 2026 | 11:09 AMपेपर लीक के खिलाफ खुद आंदोलन कर चुके हैं धर्मेंद्र प्रधान, लाठीचार्ज में हुए थे घायल; क्या है वो 1997 की घटना?
Jul 24, 2026 | 11:08 AMSawan Puja Rules : सावन में इन नियमों का पालन करने वालों पर बरसती है भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा
Jul 24, 2026 | 11:08 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














