कराची में सड़कों पर अचानक चलने लगा अश्लील वीडियो, वायरल होने के बाद खुली शहबाज सरकार की नींद

Pakistan News: कराची के DHA इलाके में विज्ञापन स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चलने से हड़कंप मच गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और एक संदिग्ध गिरफ्तार किया।
Karachi Obscene Video on Road
कराची में सड़क किनारे स्क्रीन पर चले अश्लील वीडियो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Karachi Obscene Video on Road: पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर और सिंध प्रांत की राजधानी कराची में हाल ही में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने प्रशासन और आम लोगों दोनों को हैरानी में डाल दिया। कराची के पॉश इलाके डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी (DHA) में सड़क किनारे लगे डिजिटल विज्ञापन बोर्डों पर कथित तौर पर अश्लील वीडियो चला दिया गया। यह घटना सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

मामला तूल पकबुधवार शाम को सोशल मीडिया यूजर्स ने आरोप लगाए कि एक निजी कंपनी के डिजिटल विज्ञापन स्क्रीन पर आपत्तिजनक और अश्लील कंटेंट प्रसारित किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद DHA इलाके के निवासियों ने तुरंत विरोध प्रदर्शन किया और संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।ड़ता देख प्रशासन हरकत में आया और एहतियातन DHA की प्रमुख सड़कों पर लगे अन्य डिजिटल स्क्रीन के साथ-साथ शाहराह-ए-फैसल और करसाज रोड पर स्थापित स्क्रीन को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।

जांच में जुटी पुलिस

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, कराची साउथ के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) सैयद असद रजा ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही थी कि क्या डिजिटल स्क्रीन को वाई-फाई के जरिए हैक किया गया था या फिर कंपनी के भीतर किसी कर्मचारी ने जानबूझकर यह हरकत की थी। प्रारंभिक जांच के बाद गुरुवार, 5 फरवरी को पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया और एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया।

कंपनी के कानूनी सलाहकार की शिकायत पर अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 292 के तहत FIR दर्ज की गई। यह धारा अश्लील किताबों, पैम्फलेट, कागजात या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री की बिक्री, वितरण, सार्वजनिक प्रदर्शन या प्रसार पर रोक लगाती है।

मस्जिद के पास चला अश्लील वीडियो

FIR के अनुसार, शिकायतकर्ता को बुधवार को कंपनी के ऑपरेशन डायरेक्टर से सूचना मिली थी कि खायबान-ए-इत्तेहाद पर आयशा मस्जिद के पास लगी कंपनी की सरफेस-माउंट डिवाइस (SMD) स्क्रीन पर स्पष्ट और अश्लील वीडियो चल रहे हैं। शिकायतकर्ता ने संदेह जताया कि कंपनी को बदनाम करने की नीयत से यह हरकत खुद कंपनी के कुछ कर्मचारियों द्वारा की गई हो सकती है। कंपनी के मालिक और निदेशकों ने मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस जांच अभी जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com