

NVIDIA बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग को फिर प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड डायरेक्टर नियुक्त किया।
डोनाल्ड ट्रंप ने हुआंग की वापसी के फैसले का समर्थन करते हुए उनकी सराहना की।
वापसी की घोषणा के बाद प्री-मार्केट कारोबार में NVIDIA के शेयर करीब 30% तक उछले।
Trump on Jensen Huang Returns: विश्व की सबसे बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप निर्माता कंपनी Nvidia के बोर्ड मेंबर्स ने जेन्सेन हुआंग को दोबारा कंपनी के CEO और बोर्ड डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस फैसले के सामने आते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें 'देशभक्त' और 'राष्ट्रीय धरोहर' करार दिया।
हुआंग की वापसी और राष्ट्रपति ट्रंप की इस प्रतिक्रिया से बाजार में निवेशकों का विश्वास बढ़ा, जिसके चलते प्री-मार्केट कारोबार में Nvidia के शेयर लगभग 27 प्रतिशत तक चढ़ गए।
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ओर से जारी आधिकारिक घोषणा में स्पष्ट किया गया है कि जेन्सेन हुआंग को फिर से प्रेसिडेंट (President), चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और बोर्ड डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। बोर्ड के इस ऐलान के फौरन बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान जारी कर इस कदम का समर्थन किया और कहा कि कंपनी के बोर्ड ने 'सही और उचित फैसला' लिया है।
खबर अपडेट की जा रही है...