‘ईरान में अब कुछ नहीं बचा’- ट्रंप का बड़ा दावा, तेल कंपनियों को ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ इस्तेमाल करने की सलाह
Trump Warns Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा है कि ईरान की सैन्य शक्ति खत्म हो चुकी है और अब वहां निशाना बनाने के लिए कुछ नहीं बचा है, इसलिए तेल कंपनियां निडर होकर व्यापार करें।
- Written By: प्रिया सिंह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स-सोशल मीडिया)
Trump Statement On Iran War: आज के दौर में वैश्विक राजनीति और युद्ध की खबरें हर किसी को प्रभावित करती हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान के साथ जारी संघर्ष को लेकर एक बहुत ही बेबाक बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी हमलों ने ईरान की सैन्य कमर तोड़ दी है और अब वहां खतरा लगभग खत्म हो चुका है। ईरान युद्ध पर ट्रंप के बयान के जरिए उन्होंने दुनिया को संदेश दिया है कि अमेरिका अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।
ईरान की सैन्य ताकत पर बड़ा हमला
ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि ईरान ने अपनी नौसेना और वायु सेना पूरी तरह खो दी है। उनके अनुसार ईरान के कई बड़े नेता अब इस दुनिया में नहीं रहे और उनकी ताकत को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका इससे भी अधिक कड़ी सैन्य कार्रवाई करने की क्षमता रखता है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और तेल व्यापार
दुनिया भर में तेल की सप्लाई के लिए सबसे महत्वपूर्ण रास्ता माने जाने वाले ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ पर भी ट्रंप ने बात की। उन्होंने तेल कंपनियों को सलाह दी कि वे इस समुद्री मार्ग का इस्तेमाल बिना किसी डर या खौफ के बेझिझक कर सकते हैं। राष्ट्रपति का मानना है कि अब वहां घबराने जैसी कोई बात नहीं बची है क्योंकि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।
सम्बंधित ख़बरें
Zelensky US Visit: जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगे एंटी बैलिस्टिक मिसाइल, रूस के खिलाफ बड़ी तैयारी
Saudi Airstrike: सऊदी अरब का सब्र खत्म! अमेरिका के साथ मिलकर इराक के ठिकानों पर बरसाए बम
Robot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Strait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
युद्ध का अंत और भविष्य की रणनीति
ओहियो और केंटकी के दौरे पर जाते समय ट्रंप ने कहा कि ईरान में अब कुछ भी निशाना बनाने लायक शेष नहीं है। उन्होंने फोन इंटरव्यू में बताया कि बड़े पैमाने पर हुए हमलों के बाद अब बहुत कम सैन्य ठिकाने ही बाकी बचे हैं। उनका दावा है कि वे जब चाहें इस युद्ध को खत्म कर सकते हैं, हालांकि उन्होंने संघर्षविराम की किसी औपचारिक प्रक्रिया का जिक्र नहीं किया।
यह भी पढ़ें: ‘पहले ही घंटे में हम जीत गए थे’, ईरान पर जीत के दावे के साथ ट्रंप ने स्टेज पर किया डांस
28 फरवरी से जारी भीषण संघर्ष
ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच यह भीषण जंग बीते 28 फरवरी से लगातार जारी है जिसमें सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में ईरान ने भी पलटवार करते हुए खाड़ी क्षेत्र और दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन से धमाके किए हैं। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उन्हें अमेरिकी धरती पर किसी हमले की चिंता नहीं है क्योंकि उनकी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।
