उत्तर कोरिया ने पहली बार सार्वजनिक की अपनी न्यूक्लियर फैक्ट्री, विश्व के देशों को दी टेंशन
उत्तर कोरिया ने देश में यूरेनियम संवर्धन केन्द्र होने का खुलासा किया है। इसे लेकर देश की सरकारी मीडिया ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं जिनमें एक गोपनीय केन्द्र की झलक दिखाई गई है।
- Written By: रीना पंवार
यूरेनियम संवर्धन केन्द्र का दौरा करते किम जोंग उन (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
सियोल : उत्तर कोरिया ने देश में यूरेनियम संवर्धन केन्द्र होने का खुलासा किया है। इसे लेकर उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं जिनमें एक गोपनीय केन्द्र की झलक दिखाई गई है और देश के नेता किम जोंग इस केन्द्र का दौरा करते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस केंद्र में परमाणु हथियारों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले यूरेनियम का संवर्धन किया जाता है।
देश की सरकारी मीडिया द्वारा अपनी रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक देश के नेता किम जोंग उन ने इस केन्द्र का दौरा किया और परमाणु हथियारों की संख्या को तेजी से बढ़ाने का आह्वान किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह केन्द्र उत्तर कोरिया के योंगब्योन परमाणु कॉमप्लेक्स में है या नहीं। लेकिन, यह पहली बार है जब उत्तर कोरिया ने देश में यूरेनियम संवर्धन केन्द्र होने के संबंध में खुलासा किया है।
इस खुलासे से अमेरिका पर बढ़ेगा दबाव
इससे पहले उत्तर कोरिया ने 2010 में ‘योंगब्योन परमाणु कॉमप्लेक्स’ के बारे में जानकारी दी थी। माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया का यह नया खुलासा अमेरिका और उसके सहयोगियों पर अधिक दबाव बनाने का एक प्रयास है। इसके साथ ही देश की सरकारी मीडिया ने इस क्षेत्र की जो तस्वीरें जारी की हैं उससे लोग इस बात का आकलन कर सकते हैं कि परमाणु हथियारों के संबंध में उत्तर कोरिया की तैयारी किस स्तर की हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
अब मचेगी कल्पना से परे तबाही! किम जोंग-उन ने उतारा 5,000 टन का खूंखार विध्वंसक, दुश्मनों के छूटेंगे पसीने
शी जिनपिंग के दौरे से पहले किम जोंग उन का बड़ा आदेश, उत्तर कोरिया बनाएगा 10,000 टन का महाविनाशक युद्धपोत
Enriched Uranium: डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को चेतावनी, अपना एनरिच्ड यूरेनियम सौंपे या तुरंत नष्ट करें
Trump Iran Uranium: ट्रंप का सख्त रुख, ईरान का यूरेनियम कब्जे में लेगा अमेरिका, होर्मुज पर नो टोल
किम ने किया केंद्र का दौरान
कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की रिपोर्ट के अनुसार ‘परमाणु वेपन इंस्टीट्यूट’ और हथियार निर्माण परमाणु सामग्री उत्पादन केन्द्र के दौरे के वक्त किम जोंग उन ने परमाणु शक्ति के क्षेत्र में देश में मौजूद बेहतरीन तकनीक की सराहना की। केसीएनए ने अपनी खबर में कहा कि किम ने यूरेनियम संवर्धन केन्द्र के नियंत्रण कक्ष और एक निर्माण स्थल का दौरा किया।
यह भी पढ़ें- अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट के लिए किया भारत का समर्थन
सरकारी मीडिया ने जारी की तस्वीरें
किम जोंग उन के इस दौरे को लकेर उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने कुछ तस्वीरें भी जारी कीं है। इसमें किम को वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करते दिखाया गया है। वहीं, तस्वीर के एक किनारे स्लेटी रंग की लंबी ट्यूब की एक श्रृंखला है। हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि किम ने इस केन्द्र का दौरा कब किया और ये कहां पर है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
