ईरान के बाद उत्तर कोरिया का महा-विस्फोट, किम जोंग ने दिखाई सैन्य ताकत, टेस्ट की US तक मार करने वाली मिसाइलें

North Korea-US Tensions: किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया के नए शक्तिशाली ठोस ईंधन इंजन का परीक्षण किया है। 2,500 किलोटन थ्रस्ट वाला यह इंजन अमेरिकी रक्षा प्रणाली को भेदने और परमाणु हमला करने में सक्षम है।
North Korea Missile Test
उत्तर कोरिया के तनाशाह नेता किम जोंग उन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

North Korea Missile Test: उत्तर कोरिया के तनाशाह नेता किम जोंग उन ने हाल ही में हाई पावर ठोस ईंधन इंजन का परीक्षण देखा। सरकारी मीडिया के अनुसार उन्होंने इसे देश की सामरिक सैन्य क्षमता को बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। यह परीक्षण अमेरिका की मुख्यभूमि तक पहुंचने में सक्षम मिसाइलों के भंडार को आधुनिक बनाने और विस्तारित करने का संकेत माना जा रहा है।

‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि कुछ दिन पहले संसद में अपने भाषण में किम ने कहा था कि वे उत्तर कोरिया को स्थायी रूप से परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में स्थापित करेंगे और दक्षिण कोरिया के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए रहेंगे। उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का हवाला देते हुए अमेरिका पर आतंकवाद और आक्रामकता बढ़ाने का आरोप लगाया।

अमेरिकी रक्षा प्रणाली को भेदने में सक्षम

केसीएनए के अनुसार किम जोंग उन ने मिश्रित कार्बन फाइबर सामग्री से बने नए उन्नत इंजन का ‘ग्राउंड जेट’ परीक्षण देखा। नए इंजन का अधिकतम थ्रस्ट 2,500 किलोटन है, जो पिछले सितंबर में परीक्षण किए गए लगभग 1,971 किलोटन से अधिक है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस शक्ति वृद्धि का उद्देश्य एक ही मिसाइल पर कई आयुध लगाने की क्षमता बढ़ाना और अमेरिकी रक्षा प्रणाली को भेदने की संभावना बढ़ाना है। हालांकि केसीएनए ने परीक्षण की सटीक तिथि और स्थान नहीं बताया।

अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइलें

केसीएनए ने बताया कि यह परीक्षण उत्तर कोरिया के पांच-वर्षीय सैन्य विस्तार कार्यक्रम के तहत किया गया, जिसमें सामरिक हमले के साधनों को उन्नत करना शामिल है। किम ने कहा कि नवीनतम इंजन परीक्षण देश की सामरिक सैन्य ताकत को सर्वोच्च स्तर पर ले जाने में महत्वपूर्ण है।

पिछले कई सालों में उत्तर कोरिया ने अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBM) के विभिन्न परीक्षण किए हैं, जिनमें ठोस ईंधन वाली मिसाइलें भी शामिल हैं। ठोस प्रणोदक वाली मिसाइलें प्रक्षेपण से पहले पहचानने में अधिक कठिन होती हैं, जिससे अमेरिकी रक्षा प्रणाली के लिए चुनौती बढ़ जाती है।

ईरान में बाद उत्तर कोरिया नई मुसीबत

ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में गंभीर नुकसान झेल रहे डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के लिए अब उत्तर कोरिया एक नई चुनौती बन सकता है। लगातार मिसाइल और हथियार परीक्षण कर रहे किम जोंग उन की गतिविधियों के कारण कोरियाई प्रायद्वीप पर अक्सर तनावपूर्ण स्थिति बनी रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com