मादुरो को US ने जिस कपड़े में किया अरेस्ट, उसे खरीदने की मची होड़, जानें कितनी है कीमत

US Venezuela War: निकोलस मदुरो की गिरफ्तारी ने नाइकी टेक फ्लीस को ट्रेंड बना दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर ने नाइकी की बिक्री और स्टॉक पर प्रभाव डाला।
Nicolas Maduro Clothes trending
अमेरिका के हिरासत में निकोलास मादुरो (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nicolas Maduro Clothes: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी ने दुनियाभर में हलचल मचा दी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें मादुरो को हथकड़ी लगी हुई दिखाया गया था। इस फोटो में वह नाइकी टेक फ्लीस स्वेटसूट पहने हुए नजर आ रहे थे। यह घटना उस समय की है जब अमेरिकी सेना ने मादुरो को वेनेजुएला में हिरासत में लिया। तस्वीर में वे ग्रे कलर की नाइकी टेक फ्लीस हुडी और जॉगर्स में दिखाई दे रहे थे।

यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और इंटरनेट यूजर्स ने मजाक में कहा कि मादुरो आधी रात को गिरफ्तार हुए, लेकिन उनके लुक में कोई कमी नहीं थी। इसके बाद नाइकी टेक फ्लीस की गूगल सर्च में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, नाइकी टेक फ्लीस के बारे में सर्चिंग में दुनिया भर, खासकर वेनेजुएला, अमेरिका, त्रिनिदाद और टोबैगो, जमैका और चिली जैसे देशों में तेजी आई।

सोशल मीडिया में मची होड़

सोशल मीडिया पर मादुरो की तस्वीर वायरल होने के कुछ ही घंटों में नाइकी के टेक फ्लीस की गूगल सर्च में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम, एक्स और थ्रेड्स पर यूजर्स ने इस पर मीम्स बनाकर शेयर किए, जिसमें मादुरो के आउटफिट को क्रेजी और डायबोलिकल बताया गया।

फैशन और राजनीति का यह अनोखा मेल भी कई यूजर्स के लिए चर्चा का विषय बन गया। कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि मादुरो की गिरफ्तारी ने नाइकी के लिए मुफ्त प्रचार कर दिया, जो नाइकी के स्टॉक पर भी असर डाल सकता है। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना ने नाइकी टेक फ्लीस को ट्रेंड करने में मदद की, जो आरामदायक और स्टाइलिश स्पोर्ट्सवेयर के लिए जाना जाता है।

कितनी है मादुरो के कपड़ों की कीमत

नाइकी टेक फ्लीस हुडी की कीमत लगभग 100-150 डॉलर (9-13 हजार रुपये) के बीच है, और इसे नाइकी की आधिकारिक वेबसाइट या स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। अब, जबकि एक ओर राजनीतिक विशेषज्ञ इस गिरफ्तारी के वैश्विक प्रभावों पर चर्चा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर फैशन प्रेमी इस स्टाइलिश स्पोर्ट्सवेयर के लिए उत्सुक हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com