Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Shri Krishna Janmashtami |
  • Parliament Session |
  • Weather Update |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मानव तस्करी’ का शिकार हुए 300 से अधिक भारतीय यात्री, फ्रांस के एयरपोर्ट पर गुरुवार से खड़ा है विमान

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Dec 23, 2023 | 12:11 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

पेरिस. 300 से अधिक भारतीय यात्रियों को लेकर संयुक्त अरब अमीरात से निकारागुआ जा रहे विमान को मानव तस्करी के संदेह में फ्रांस में रोका गया। लीजेंड एयरलाइंस A340 विमान को मार्ने में चालोन्स-वैट्री एयरपोर्ट पर गुरुवार (21 दिसंबर) दोपहर तीन बजे से रोका गया है। यात्रियों से पूछताछ जारी है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विमान निकारागुआ जाने से पहले पेरिस-वैट्री एयरपोर्ट पर तकनीकी ठहराव के लिए उतरा था। हालांकि, यहां यात्रियों को उतार दिया गया और तत्काल जांच शुरू की गई। विमान में कुल 303 यात्री सवार थे। अधिकारियों को संदेह है कि सभी यात्री मानव तस्करी के शिकार हैं।

⚡️ ??-?? A Nicaragua-bound plane carrying more than 300 Indian passengers has been grounded in France over suspected “human trafficking

It’s a Legend Airlines A340 (YR-LRE was registered under an Indian company until August 23’) pic.twitter.com/SioNm7ZPJt

— Military Eye (@MilitaryEye) December 22, 2023

बता दें कि चालोन्स-वैट्री पूर्वोत्तर फ्रांस में एक छोटा एयरपोर्ट है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से हवाई कार्गो के लिए किया जाता है। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार ने फ्लाइट का प्रक्षेप पथ दिखाया, लेकिन अब यह फ्रांसीसी एयरपोर्ट पर स्थिर दिखा रहा है।

एयरपोर्ट पर तनाव की स्थिति

फ्रांस के न्यूज़ पोर्टल ले पेरिसियन के मुताबिक दो यात्रियों को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही कि क्या परिवहन में उनकी भूमिका दूसरों से अलग थी या नहीं। वहीं, पुलिस उनकी यात्रा के पीछे की स्थितियों और उद्देश्यों के बारे में भी पता लगाने की कोशिश कर रही है। अन्य यात्रियों से भी पूछताछ जारी है। फिलहाल, एयरपोर्ट पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। आपातकालीन सेवाएं और जेंडरमेरी (सशस्त्र पुलिस) मौके पर मौजूद हैं। एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार को तिरपाल से छिपा दिया गया है, जो चल रही गंभीरता को दर्शाता है।

फ्रांस में भारतीय दूतावास की चुप्पी

इस मामले पर फ्रांस में भारतीय दूतावास ने कहा, “फ्रांसीसी अधिकारियों ने हमें सूचित किया कि दुबई से निकारागुआ जा रहे एक विमान में 303 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर भारतीय मूल के लोग थे, जिन्हें फ्रांसीसी हवाई अड्डे पर तकनीकी रुकावट के कारण हिरासत में लिया गया था। दूतावास की टीम पहुंच गई है और काउंसलर एक्सेस प्राप्त कर लिया है। हम स्थिति की जांच कर रहे हैं, यात्रियों की भलाई भी सुनिश्चित कर रहे हैं।”

Embassy of India in France tweets, “French authorities informed us of a plane w/ 303 people, mostly Indian origin, from Dubai to Nicaragua detained on a technical halt at a French airport. Embassy team has reached & obtained consular access. We are investigating the situation,… pic.twitter.com/vSFwGciauf

— ANI (@ANI) December 22, 2023

Nicaragua bound airbus in france human trafficking 300 indian passengers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2023 | 11:27 PM

Topics:  

  • France
  • Indian Passengers

सम्बंधित ख़बरें

1

जाना था दिल्ली पहुंचा भुवनेश्वर, हवाई जहाज में ट्रेन वाली गलती; सुरक्षा पर सवाल

2

फ्रांस ने इजरायल को दिया एक बड़ा झटका, फिलिस्तीन के बाद लिया सीरिया का पक्ष

3

फिलिस्तीन को मान्यता देगा फ्रांस, बौखलाए नेतन्याहू ने दी चेतावनी, मचा हड़कंप

4

यूक्रेन ने खोया फ्रांस का मिराज फाइटर जेट, मिशन के दौरान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.