नेपाल में सरकार के खिलाफ भड़की हिंसा, भारत ने बंद कर दिया बॉर्डर, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ

Nepal News: नेपाल में सोशल मीडिया बैन के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया, संसद में घुसे। हिंसा में 20 से ज्यादा की मौत, 250 घायल। इसके बाद भारत ने नेपाल से लगी सीमा को बंद करने का आदेश दे दिया है।
नेपाल में सरकार के खिलाफ भड़की हिंसा, भारत ने बंद कर दिया बॉर्डर, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ
भारत ने नेपाल बॉर्डर सील किया (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nepali Gen Z Protests: नेपाल की जनता सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। इसी बीच भारत सरकार ने नेपाल के साथ लगे बॉर्डर को बंद कर दिया है। नेपाल प्रशासन ने हाल ही में फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ये कहते हुए प्रतिबंंध लगा दिया कि ये देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। इसे लेकर तमाम छात्र राजधानी काठमांडू की सड़को पर उतर आए और संसद में घुस गए।

अब तक हुई हिंसा में 20 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। जबकि घायलों की संख्या 100 से ज्यादा हो चुकी है। सरकार ने हालात पर काबू पाने के लिए काठमांडू की सड़कों पर सेना उतर दी है। साथ ही कई इलाकों पर कफ्यू लगा दिया है। इसके अलावा उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दे दिया है।

हिंसा के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर बंद

नेपाल में मंगलवार को हजारों छात्र सरकार के फैसले के खिलाफ सड़को पर उतर आए। जिसके बाद सरकार ने प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए सेना को उतराने का फैसला किया। जिससे प्रदर्शन कर रहे छात्र और भड़क गए और सेना और पुलिस से जा भिड़े। इस में अब तक 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

भारत सरकार ने हालात काबू से बाहर जाते देख नेपाल से लगी सीमाओं को बंद करने का आदेश दे दिया। इसके तहत नेपाल से सटे बिहार के 7 जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण, अररिया, पूर्वी चंपारण, सुपौल, और किशनगंज को बॉर्डर सील कर दिया है। आने जाने वाले लोगों की कड़ी तलाशी ली जा रही है, साथ ही SSB हाई अलर्ट पर कर दिया गया है।

अब तक क्या-क्या हुआ

  • नेपाल सरकार ने 3 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। इन प्लेटफॉर्म्स ने नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में पंजीकरण नहीं कराया था।
  • मंत्रालय ने 28 अगस्त को आदेश जारी कर सभी प्लेटफॉर्म्स को रजिस्ट्रेशन के लिए 7 दिन का समय दिया था, जो 2 सितंबर को समाप्त हो गया।
  • सोमवार को हजारों छात्रों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस और छात्रों की बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें 20 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
  • नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आपात बैठक बुलाई। इसके बाद नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
Navbharat Live
navbharatlive.com