नेपाल: LPG गैस रिसाव से हुए विस्फोट में सांसद चंद्र भंडारी और उनकी मां गंभीर रूप से झुलसीं, अस्पताल ने खड़े किए हाथ
- Written By: सूर्यकांत तिवारी
Photo: File Image
काठमांडू: नेपाल (Nepal) में एक हादसे में यहां के सांसद और उनकी माँ गंभीर रूप से घायल हो गए है। जानकारी के अनुसार एलपीजी गैस रिसाव (LPG gas leak) से हुए विस्फोट में नेपाल के सांसद चंद्र भंडारी (Chandra Bhandari) 25% झुलसे और उनकी मां लगभग 80% जल गईं हैं। दोनों को स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती किया गया है लेकिन अस्पताल ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं। अस्पताल का कहना है कि यहां इलाज संभव नहीं है इन्हे देश के बाहर ले जाने की जरूरत है जहां बर्न्स के अच्छे अस्पताल और विशेषज्ञ डॉक्टरों (specialist doctors) की टीम हो।
फ़िलहाल यह हादसा कैसे हो गया इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। खबर लिखे जाने तक सिर्फ यही जानकारी मिली है कि गैस लीकेज में हुए ब्लास्ट से वह और उनकी माँ झुलस गए हैं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Nepal MP Chandra Bhandari injured in LPG gas leakage-induced blast, sustaining 25% burns & his mother sustained about 80% burns “Condition isn't good, they need to be taken to hospital specialized in burns outside country as treatment not possible here,” Kirtipur Burns Hospital — ANI (@ANI) February 16, 2023
सम्बंधित ख़बरें
PM बने महीना भर भी नहीं हुआ सड़कों पर उतरी जनता…बालेन शाह के इस फैसले ने बढ़ाई उनकी मुसीबत
मिडिल ईस्ट युद्ध का भयंकर असर: Nepal में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल, डीजल 234 रुपये पार
चीन के कर्ज के जाल में बुरी तरह फंसा नेपाल, सरकारी एयरलाइंस पर अरबों का लोन, गले की फांस बने चीनी विमान
भारत-नेपाल रिश्तों में नई हलचल! PM मोदी से मिलने के लिए बालेंद्र शाह ने रखी बड़ी शर्त, दिल्ली में होगा धमाका
कीर्तिपुर बर्न्स अस्पताल ने बयान जारी करते हुए कहा कि आग से झुलसे मरीजों की हालत अच्छी नहीं है। वह गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें यहां बेहतर इलाज नहीं दिया जा सकता है। इसलिए उन्हें देश के बाहर अच्छे अस्पताल में ले जाना होगा। जहां बर्न्स के अच्छे विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम हो साथ ही बेहतर उपकार मौजूद हो। यहां इलाज संभव नहीं है।
