नेपाल भूस्खलन अपडेट: त्रिशूली नदी में बह गईं दो बसें में लापता सवारियों में सात शव बरामद

नेपाल में यात्रियों से भरी दो बसें भूस्खलन के कारण पानी में बह जाने के बाद नदी से बचावकर्मियों ने कुल सात शव बरामद किए हैं। मृतकों में तीन भारतीय हैं और बाकी चार नेपाली नागरिक हैं।
Nepal landslide update Seven bodies recovered in two buses swept away in Trishuli river
रेस्क्यू टीम
Published on
Updated on

काठमांडू: नेपाल भूस्खलन पर ताजा अपडेट सामने आया है। नेपाल में यात्रियों से भरी दो बसें भूस्खलन के कारण पानी में बह जाने के बाद नदी से बचावकर्मियों ने कुल सात शव बरामद किए हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने सोमवार को दी।

बचाव कर्मियों को नदी के किनारे अलग-अलग स्थानों पर शव मिले हैं। लापता बसों और उसमें सवार लोगों की तलाश जारी है। सरकारी प्रशासक खीमा नंदा भुसाल ने बताया कि बरामद शवों की पहचान कर उनके रिश्तेदारों से संपर्क किया गया है।

मृतकों में तीन भारतीय

मृतकों में तीन भारतीय हैं और बाकी चार नेपाली नागरिक हैं। ये बसें शुक्रवार की सुबह काठमांडू से लगभग 120 किलोमीटर पश्चिम में सिमलताल के पास बह गईं थीं। यह दुर्घटना नेपाल की राजधानी को देश के दक्षिणी भागों से जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्ग पर हुई।

50 से अधिक लोग सवार थे

बसों में सात भारतीय नागरिकों समेत 50 से अधिक लोग सवार थे। शनिवार को मौसम में सुधार के बाद सुरक्षाबलों और गोताखोरों की मदद से बचावकर्मियों ने तलाश अभियान चलाया था।पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और उनका पानी गहरे भूरे रंग का हो गया है, जिससे मलबे को देख पाना और भी मुश्किल हो रहा है।

नेपाल के चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर 54 यात्रियों को लेकर जा रही दो बसें भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनती त्रिशूली नदी में बह गई थीं।

एक और भूस्खलन में 11 लोगों की मौत

बता दें कि नेपाल में दो बसें चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं। खबर के बीच, एक अन्य घटना में कास्की जिले में गुरुवार को लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ में कम से कम 11 लोगों की मौत होने की सूचना थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com