Nepal Floods: लापता 213 भारतीयों को मृत घोषित करने की तैयारी, जारी की गई लिस्ट,परिवारों को 2 दिसंबर तक का मौका

Nepal Floods Death Declaration: नेपाल में अगस्त की भीषण बाढ़ के बाद लापता 213 भारतीयों को मृत घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। परिजन 2 दिसंबर तक सूची में सुधार या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
nepal floods death toll
सांकेतिक तस्वीर(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद 213 भारतीय नागरिक अब तक लापता हैं।

  • नेपाल की NDRRMA ने लापता भारतीयों की सूची अपनी वेबसाइट पर जारी की है।

  • नेपाल सरकार ने इन लोगों को मृत घोषित करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की है।

  • भारतीय दूतावास ने परिजनों से 2 दिसंबर 2026 तक आपत्ति और सुधार दर्ज कराने को कहा है।

213 Missing Indians in Nepal: नेपाल में अगस्त महीने में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता हुए भारतीय नागरिकों को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। नेपाल प्रशासन ने ऐसे 213 भारतीयों के नाम सार्वजनिक किए हैं, जिनका अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। लंबे समय से इन लोगों की कोई जानकारी नहीं मिलने के कारण अब उन्हें कानूनी तौर पर मृत घोषित करने की तैयारी की जा रही है। 

काठमांडू में मौजूद भारतीय दूतावास ने इसे लेकर भारतीय नागरिकों के परिवारों से संपर्क करने की अपील की है। दूतावास ने साफ किया है कि जारी नामों और दूसरी जानकारियों को अच्छी तरह जांच जरूरी है। अगर किसी व्यक्ति का नाम गलत दर्ज है, जानकारी में कोई बदलाव करना है या किसी नए व्यक्ति का नाम शामिल करवाना है, तो इसकी सूचना तय समय के भीतर दी जा सकती है।

परिजनों के पास 2 दिसंबर तक का समय

भारतीय दूतावास ने जानकारी दी है कि परिवारों को 2 दिसंबर 2026 तक अपनी शिकायत, सुझाव और जरूरी दस्तावेज भेजने होंगे। इसके लिए ईमेल और फोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

परिजन अपनी बात eoikathmandufloodsupport@gmail.com पर लिखकर भेज सकते हैं। इसके अलावा +9779851316807 मोबाइल नंबर के जरिए भी दूतावास तक जानकारी पहुंचाई जा सकती है। दूतावास का कहना है कि परिवारों की ओर से मिलने वाली हर जानकारी पर ध्यान दिया जाएगा।  

nepal floods death toll
Bangkok में तेल रिफाइनरी में विस्फोट के बाद लगी आग,कई लोगों की हालत गंभीर; काले धुएं से ढका आसमान - VIDEO

जांच पूरी होने के बाद मिलेगी आधिकारिक मान्यता

फिलहाल जारी किए गए नामों को अंतिम सूची नहीं माना गया है। सभी आपत्तियों और बदलावों की जांच करने के बाद नेपाल का संबंधित विभाग सूची को अंतिम रूप देगा। इसके बाद नियमानुसार लापता लोगों को मृत घोषित करने की कार्रवाई की जाएगी।

यह प्रक्रिया पूरी होने पर भारतीय दूतावास नेपाल के स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर संबंधित परिवारों को मृत्यु प्रमाणपत्र दिलाने की व्यवस्था करेगा। इस दस्तावेज की मदद से परिवार आगे की जरूरी कानूनी और सरकारी औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे।

बाढ़ में मारे गए थे 1400 से ज्यादा लोग

नेपाल में 26 अगस्त को त्रिशूली और भोटेकोशी नदियों में अचानक पानी बढ़ने से भीषण बाढ़ और तेज बहाव वाली जल आपदा आई थी। इस घटना ने कई इलाकों में भारी नुकसान पहुंचाया था। बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई और हजारों लोग अपने परिवारों से बिछड़ गए।

NDRRMA के आंकड़ों के अनुसार, इस प्राकृतिक आपदा में 1,453 से अधिक मौतों की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, 5,000 से ज्यादा लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

nepal floods death toll
यूरोप में बजा युद्ध का सायरन! ब्रिटेन ने 1 लाख पूर्व सैनिकों को भेजा पत्र; जंग के लिए तैयार रहने का दिया संदेश

सबसे अधिक भारतीय नागरिक लापता

लापता लोगों में अलग-अलग देशों के नागरिक शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भारतीयों की संख्या 213 है। इसके अलावा चीन के 85, अमेरिका के 69, ब्रिटेन के 32 और कनाडा के 27 लोग लापता बताए गए हैं।

सूची में सिंगापुर के 9, दक्षिण अफ्रीका के 6 और फ्रांस के 4 नागरिक भी शामिल हैं। वहीं हंगरी, बेल्जियम और कजाखस्तान के दो-दो तथा बेलारूस का एक नागरिक भी लापता है।