नेपाल में दर्दनाक हादसा…त्रिशूली नदीं में गिरी पैसेंजर से भरी बस, 6 महिलाओं समेत 18 की मौत, कई घायल
Bus Falls in Trishuli River in Nepal: नेपाल के काठमांडू में पोखरा से आ रही बस त्रिशूली नदी में गिर गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हुए, जिनमें एक न्यूजीलैंड का नागरिक भी था।
- Written By: अक्षय साहू
नेपाल में भीषण बस हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nepal Bus Accident: नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें 18 लोगों की जान चली गई। यह हादसा पोखरा से काठमांडू आ रही एक यात्री बस का था, जो त्रिशूली नदी में गिर गई। इस हादसे में 6 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, 26 लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों में एक न्यूजीलैंड का नागरिक भी शामिल है।
दुर्घटना रात करीब 1 बजे पृथ्वी राजमार्ग के अंतर्गत धादिंग जिले के बेनिघाट रोरांग में हुई, जब बस सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गिरकर त्रिशूली नदी में समा गई। बस में कुल 44 यात्री सवार थे, जिनमें एक पुरुष और एक महिला विदेशी नागरिक भी थे, जो न्यूजीलैंड के निवासी थे। घटनास्थल पर पहुंचे बचाव दल ने घायलों को बचाने के लिए नाव का सहारा लिया और करीब एक किलोमीटर नीचे तक उन्हें लाकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा।
Nepal | At least 18 people lost their lives after a passenger bus plunged into a river in Dhading, Nepal. Recue operations are underway: Police — ANI (@ANI) February 23, 2026
सम्बंधित ख़बरें
नैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
ठाणे में दर्दनाक हादसा: सोते समय चॉल की गैलरी गिरने से 12 साल के मासूम की मौत, 2 घायल; इलाका खाली कराया
Bhandara News: भंडारा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत
सड़क सुरक्षा पर सख्त हुई ट्रैफिक पुलिस: मीरा-भाईंदर में बढ़ते हादसों पर MBMC, MMRDA और NHAI से मांगा जवाब
राहत बचाव अभियान जारी
बचाव कार्य में काफी कठिनाई आई, क्योंकि रात का समय था और यह स्थान दुर्गम था। इसके अलावा, राहत सामग्री की कमी भी महसूस हुई। प्रमुख जिला अधिकारी सुवेदी ने बताया कि घायलों को टॉर्च की रोशनी में बचाया गया और उनकी सुरक्षित निकासी के लिए सेना, सशस्त्र प्रहरी बल और नेपाल पुलिस की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत अभियान चलाया। विपद प्रबंधन बेस आदमघाट से डीएसपी सुनील गिरी के नेतृत्व में एक टीम और गोताखोरों की एक टीम राहत कार्य में जुटी रही।
27 लोगों को सुरक्षित बचाया गया
इस दुर्घटना में मृतकों की संख्या में वृद्धि के बाद, 27 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भेजा गया। सभी घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि कई को काठमांडू के अस्पतालों में रेफर किया गया है। इस हादसे ने नेपाल में सड़क सुरक्षा की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें: कायर पाकिस्तान…भारत ने की अफगानिस्तान पर हवाई हमले की निंदा, बयान जारी कर आतंकिस्तान को लगाई फटकार
मारे गए लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल
इस हादसे में मारे गए लोगों में एक पुरुष यात्री न्यूजीलैंड का नागरिक है, जबकि घायलों में एक जापानी और एक डच महिला शामिल हैं। अभी तक दुर्घटना का सटीक कारण सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस का मानना है कि तेज गति इसके पीछे संभावित कारण हो सकती है।
