गलत मैप जारी कर फंसी नेपाल एयरलाइंस, कश्मीर को बताया पाकिस्तान का हिस्सा, विरोध बढ़ने के बाद डिलीट की पोस्ट
Nepal Airlines Distorted India Map: नेपाल एयरलाइंस ने अपने रूट मैप में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया। जिससे भारी विवाद पैदा हो गया। एयरलाइंस ने मांफी मांगते हुए इसे केवल एक भूल बताया।
- Written By: अक्षय साहू
नेपाल एयरलाइंस द्वारा भारत का गलत मैप जारी करने को लेकर विरोध (सोर्स- सोशल मीडिया)
Nepal Airlines Distorted India Map Show J&K as Pakistan Territory: नेपाल में सत्ता में काबिज होने के बाद से बालेन शाह सरकार ने भारत विरोधी हरकतें करना शुरू कर दिया है। पहले बालेन सरकार ने पहले भारत से 100 नेपाली रुपये (लगभग ₹63) से अधिक का सामान लाने पर अनिवार्य कस्टम ड्यूटी (5-80%) लगाने का फैसला किया। लेकिन अब नेपाल एयरलाइंस ने ऐसा कदम उठाया जिसने काठमांडू से दिल्ली तक हड़कंप मचा दिया है।
नेपाल एयरलाइंस ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फ्लाइट नेटवर्क का एक मैप जारी किया था, जिसमे पूरे जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान के हिस्से के तौर दिखाया गया था। नेपाल एयरलाइंस को यह मैप जारी करने के बाद भारी विरोध का सामना करना पड़ा। खासकर भारतीय यूजर्स ने इसे लेकर कड़ा विरोध जताया। इसके बाद एयरलाइंस ने अपना पोस्ट सोशल मीडिया से हटा लिया।
खेसारी लाल यादव ने नेपाल को लताड़ा
नेपाल एयरलाइंस के इस कदम पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, क्या कोई बता सकता है कि नेपाल एयरलाइंस ने भारत के नक्शे में, खासकर जम्मू-कश्मीर को लेकर, इस तरह की छेड़छाड़ किस सोच के तहत की है? यह कोई छोटी गलती नहीं लगती, बल्कि जानबूझकर किया गया काम लगता है। इसको चिढ़ाना बोलते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Iran US Conflict: अमेरिका की ‘समुद्री डकैती’ पर भड़का तेहरान, दी सैन्य कार्रवाई की सीधी धमकी
भारत के जहाजों पर होर्मुज में रोक…जंग का चाबहार पर असर, ईरान के दूत ने खोले राज, बताया जंग कब होगी खत्म
Russia Ukraine War में यूक्रेन ने रूस के भीतर किया ड्रोन हमला, तेल रिफाइनरी खाक
Jaish Commander Death: जैश कमांडर का पाकिस्तान में अंत! संदिग्ध कार हादसे में मारा गया आतंकी
वहीं एक अन्य यूजर ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि भारत ने लंबे समय से नेपाल की अर्थव्यवस्था को सहयोग दिया है चाहे वह खुली सीमा हो, लाखों नेपाली नागरिकों को रोजगार के मौके, भारतीय पोर्ट के जरिए व्यापार, ईंधन पाइपलाइन, बिजली परियोजनाएं, आपदा राहत, बुनियादी ढांचा, छात्रवृत्तियां या सैन्य सहयोग। उन्होंने आगे लिखा, “इसके बावजूद नेपाल एयरलाइंस इस तरह जवाब देता है एक फ्लाइट नेटवर्क मैप में पूरे जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाकर। यह कोई साधारण डिजाइन गलती नहीं, बल्कि साफ तौर पर एक राजनीतिक संदेश है।
यह भी पढ़ें- भारत के जहाजों पर होर्मुज में रोक…जंग का चाबहार पर असर, ईरान के दूत ने खोले राज, बताया जंग कब होगी खत्म
नेपाल एयरलाइंस ने मांगी माफी
मैप को लेकर विवाद बढ़ता देख नेपाल एयरलाइंस ने माफी मांग ली। एयरलाइंस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हाल ही में हमारे सोशल मीडिया चैनल पर शेयर किए गए नेटवर्क मैप में हुई गलती के लिए हम दिल से माफी मांगते हैं। मैप में इंटरनेशनल बाउंड्री के बारे में कार्टोग्राफिक में बड़ी गलतियां थीं जो नेपाल या नेपाल एयरलाइंस के ऑफिशियल रुख को नहीं दिखाती हैं। हालांकि इस माफी के बाद भी सोशल मीडिया पर मैप को लेकर विवाद जारी है।
