10 नोट के 12 दावेदार…PAK में कंगाली की हद पार! संसद में गिरे पैसों के लिए भिड़े सांसद, देखें VIDEO
Pakistan News: कर्ज और महंगाई से जूझते पाकिस्तान की संसद में 5 हजार के नोट गिरने पर 12 सांसदों ने दावा कर दिया, जिससे स्पीकर अयाज सादिक समेत पूरा सदन हंसी से गूंज उठा।
- Written By: अक्षय साहू
पाकिस्तान संसद (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pakistan Parliament Funny Video: पाकिस्तान गले तक कर्ज में डूबा हुआ है, इसी बीच वहां कि संसद में एक ऐसा मजेदार हादसा हुआ जिसे देखकर कोई हैरान रह गया। संसद के अंदर जमीन पर एक सांसद के पैसे गिर गए थे, पाँच हजार के दस नोट। जब स्पीकर अयाज सादिक ने ये नोट उठाकर सभी से पूछा कि ये पैसे किसके हैं, तो जो हुआ, उसे देखकर पूरे हॉल में हँसी फैल गई।
दरअसल, स्पीकर अयाज सादिक के पूछने पर संसद में मौजूद 12 सांसदों ने एक साथ दावा किया कि ये पैसे उनके हैं। स्पीकर ने देखा कि 10 नोट थे और 12 लोग दावा कर रहे थे। यह देखकर सब हंसने लगे। स्पीकर ने मजाक करते हुए कहा, यह किसी के पैसे गिर गए हैं, लेकिन 12 हाथ खड़े हो गए हैं। पैसे तो इतने नहीं हैं जितने लोग हैं। इसके बाद सभी सांसद हंसी में झूम उठे।
IMF ने दी 1.2 अरब डॉलर के कर्ज मंजूरी
इस मजेदार घटना के बीच, पाकिस्तान के लिए एक और अहम खबर सामने आई। पाकिस्तान को फिर से IMF से कर्ज मिल गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान के लिए 1.2 अरब डॉलर के कर्ज की मंजूरी दी है। यह राशि IMF की एक्सटेंडेड फंड फैसिलिटी के तहत 7 अरब डॉलर में से 1 अरब डॉलर और रेजिलिएंस एंड सस्टेनेबिलिटी फैसिलिटी के तहत 20 करोड़ डॉलर है।
सम्बंधित ख़बरें
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
سپیکر ایوان سے پیسے ملنے کی خبریں گردش کر رہی ہیں
شکریہ، جو بھی مجھے دیے کرگئے،اسپیکر ایاز صادق#SpeakerAyazSadiq #ParliamentNews #MoneyControversy #PoliticalBuzz #pakistanupdates pic.twitter.com/kRbLgyxboo — Vision Point (@VisionPointPK) December 9, 2025
पाकिस्तान के कर्ज को मंजूरी देते हुए आईएमएफ के उप प्रबंध निदेशक नाइजल क्लार्क ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान ने हाल ही में आई बाढ़ के बावजूद अपनी आर्थिक स्थिति को स्थिर बनाए रखने में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। उन्होंने पाकिस्तान सरकार की सराहना की, जिन्होंने बाढ़ पीड़ितों को जरूरी सहायता दी और राजकोषीय संतुलन के लक्ष्य को हासिल करने के लिए गंभीर प्रयास किए।
यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में 16 से कम उम्र के बच्चे नहीं चलाएंगे सोशल मीडिया, पीएम बोले- बच्चों को मिलेगा बचपन
अर्थिक स्थिती में सुधार की उम्मीद
आईएमएफ की ताजा किश्त से पाकिस्तान को कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अगर वास्तविक सुधारों को जल्द लागू नहीं किया गया, तो यह राहत लंबे समय तक स्थिर आर्थिक सुधारों में नहीं बदल पाएगी। आईएमएफ ने पाकिस्तान को तीसरी किश्त दी है, जबकि पाकिस्तान अभी तक पहले लिए गए कर्ज का ब्याज भी चुका नहीं पाया है।
