

Myanmar Military Airstrikes on Village School: म्यांमार में सेना के हवाई हमले में एक बार फिर बड़ी संख्या में आम लोगों की जान चली गई। देश के मैगवे इलाके में एक स्कूल और बौद्ध मठ के परिसर पर की गई बमबारी में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में छोटे बच्चे, स्कूली छात्र और महिलाएं भी शामिल हैं। विपक्षी नेताओं और स्थानीय लोगों ने इस हमले की जानकारी दी है।
इससे पहले शनिवार को मो बाय इलाके में भी सेना ने एक घर पर हमला किया। उस समय घर में दो विस्थापित लोगों की शादी की तैयारियां चल रही थीं। एक स्थानीय व्यक्ति के मुताबिक, हमले के बाद वहां 17 लोगों के शव मिले। कई लोग घायल भी हुए। हालांकि, इन आंकड़ों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
खबर अपडेट की जा रही है...