- Hindi News »
- World »
- Myanmar Earthquake Energy Equivalent To More Than 300 Nuclear Bombs Was Released After Earthquake
300 से अधिक परमाणु बमों जितनी ऊर्जा…म्यांमार भूकंप के बाद भी मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों के दावे से मचा हड़कंप
Myanmar earthquake: म्यांमार में विनाशकारी भूकंप के बाद हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को आए जबरदस्त झटकों के कारण हजारों लोगों की मौत हो चुकी है।
- Written By: अर्पित शुक्ला

300 से अधिक परमाणु बमों जितनी ऊर्जा...म्यांमार भूकंप के बाद भी मचेगी तबाही, वैज्ञानिकों के दावे से मचा हड़कंप
नवबारत डेस्क: म्यांमार और थाईलैंड में 29 मार्च शुक्रवार 7.7 तीव्रता से आए भूकंप के बाद तबाही के मंजर देखने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से तबाही की तस्वीरें लगातार सामने आ रही है। वहीं इस भूकंप को लेकर विशेषज्ञों ने जो दावा किया है वो बहुत ही चौंकाने वाला है।
विशेषज्ञों की मानें तो म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप ने इतनी ऊर्जा छोड़ी, जो 300 से अधिक परमाणु बमों के बराबर थी। ये जानकारी भूविज्ञानी (Geologist) जेस फीनिक्स ने CNN न्यूज को दी है। उन्होंने दावा किया कि, क्षेत्र में महीनों तक झटके महसूस किए जाएंगे।
मांडले शहर में था भूकंप का केंद्र
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र म्यांमार के मांडले शहर में 10 किलोमीटर की गहराई में था। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, अब तक 1,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं USGS का अनुमान है कि ये आंकड़ा 10,000 से अधिक हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
इंडोनेशिया में कुदरत का कहर, 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, भूकंप के बाद 1,000 किमी तक अलर्ट जारी
सुबह-सुबह कांपी धरती…लेह में 3.9 तो नेपाल में 4.0 की रफ्तार से आया भूकंप, जानें कहां-कहां महसूस हुए झटके?
जापान में भूकंप के तेज झटके, 6.2 तीव्रता से थर्राया होन्शू तट; पूरे क्षेत्र में मची अफरा-तफरी
Turkey Earthquake: तुर्की में लगे भूकंप के जोरदार झटके… रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, सड़कों पर निकले लोग
विनाशकारी भूकंप ने बिगाडे़ म्यामांर के हालात
म्यांमार में विनाशकारी भूकंप के बाद हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को आए जबरदस्त झटकों के कारण हजारों लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं शनिवार को एक और 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसने बचाव कार्यों को और मुश्किल बना दिया है। म्यांमार में शुक्रवार को आए 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद लगातार झटकों का सिलसिला भी जारी रहा। बता दें कि अब तक कुल 12 आफ्टरशॉक्स दर्ज किए गए थे। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में मांडले, बागो, मागवे, सागाइंग और शान स्टेट शामिल हैं। इन झटकों की वजह से कई इमारतें गिर चुकी हैं, सड़कें ध्वस्त हो गई हैं और बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई है। सारा सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्थ हो चुका है।
संचार व्यवस्था पूरी तरह से ठप
भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में संचार व्यवस्था भी ठप हो चुकी है, सड़कें ध्वस्त हो गई हैं और हजारों लोग बुनियादी जरूरतों के लिए जूझ रहे हैं। भारत ने अपने यहां से पहली खेप में 40 टन राहत सामग्री भेजी है और नौसेना के जहाजों को भी राहत कार्यों में लगाया गया है। राहत और बचाव कार्यों में लगी टीमों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कई इलाकों में अब तक संपर्क ही नहीं हो पा रहा है।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मांडले एयरपोर्ट का एक हिस्सा गिर चुका है, जिससे राहत सामग्री और बचाव दलों की आवाजाही मुश्किल हो रही है। इसके अलावा, यांगून-मांडले हाईवे पर भी भारी क्षति हुई है, जिससे परिवहन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
Myanmar earthquake energy equivalent to more than 300 nuclear bombs was released after earthquake
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IAS तुकाराम मुंढे को मातृशोक, 100 वर्ष की आयु में मां आसराबाई का निधन, बीड में होगा अंतिम संस्कार
Apr 02, 2026 | 04:04 PMअसम चुनाव: ओवैसी की एंट्री से दिलचस्प हुआ मुकाबला, BJP और कांग्रेस दोनों पर साधा निशाना; UCC पर कही बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 04:00 PMExplainer: US के इतिहास में पहली बार SC की सुनवाई सुनने पहुंचे राष्ट्रपति; जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
Apr 02, 2026 | 03:56 PM‘खोदा पहाड़…निकला चूहा’, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ टीजर पर संजय गुप्ता ने कसा तंज, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Apr 02, 2026 | 03:54 PMअमर हैं बजरंगबली, फिर ‘जयंती’ कैसी? इस बार जन्मोत्सव मनाने से पहले समझ लें इन दोनों शब्दों का फर्क
Apr 02, 2026 | 03:52 PMपुणे में नाबालिग के अपहरण की जांच में बड़ा ड्रग्स रैकेट बेनकाब; 76 लोग पुलिस रडार पर, आरोपी गिरफ्तार
Apr 02, 2026 | 03:49 PMSecond Hand car खरीदते वक्त ये उम्र रखें याद, वरना पड़ सकता है भारी, जानें कौन सा समय है सही
Apr 02, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














