मैडिसन स्क्वायर में मोहन भागवत के कार्यक्रम का न्यूयॉर्क मेयर ने किया विरोध, मैरी मिलबेन का पलटवार

American Singer Slams Mamdani: RSS प्रमुख मोहन भागवत के न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन कार्यक्रम का मेयर जोहरान ममदानी ने विरोध किया, जिस पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने उन्हें मोदी विरोधी बताया।
Picture of Mary Millben and Zohran Mamdani
अमेरिकी सिंगर मेरी मिलबेनसोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Mary Millben Slams NY Mayor: RSS प्रमुख मोहन भागवत का अमेरिका दौरा इस समय काफी सुर्खियों में बना हुआ है। न्यूयॉर्क के प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन (MSG) में होने वाले उनके एक आगामी कार्यक्रम को लेकर वहां राजनीतिक घमासान छिड़ गया है। न्यूयॉर्क शहर के पहले मुस्लिम और भारतीय-अमेरिकी मेयर जोहरान ममदानी ने इस कार्यक्रम का खुलकर विरोध किया है, जिसके बाद प्रसिद्ध अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस मैरी मिलबेन ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए उन पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है।

मैरी मिलबेन का तीखा हमला

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए मेयर ममदानी और अन्य आलोचकों पर जमकर निशाना साधा है। मिलबेन का आरोप है कि भागवत के विरोधी सिर्फ इसलिए इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं क्योंकि वे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "ममदानी और ये सभी समाजवादी लोग मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले मोहन भागवत के कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि वे पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के विरोधी हैं"।

Picture of Mary Millben and Zohran Mamdani
तेलंगाना में भीषण बस हादसा: कंटेनर से टकराई बस, 5 यात्रियों की मौत 20 घायल; CM रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

"कैपिटलिज्म से चलता है मैडिसन स्क्वायर गार्डन, समाजवाद से नहीं"

मैरी मिलबेन ने विरोधियों की राजनीतिक सोच पर भी कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि ये लोग समाजवादी विचारधारा के हैं, इसलिए इन्हें पूंजीवाद (कैपिटलिज्म) समझ में नहीं आता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मैडिसन स्क्वायर गार्डन समाजवादियों की बातों के हिसाब से नहीं, बल्कि पूंजीवाद के नियमों से चलता है, इसलिए यह कार्यक्रम होकर रहेगा। 41 वर्षीय मिलबेन ने न्यूयॉर्क के मेयर और "समाजवादियों की पूरी टोली" को पूंजीवादी बनने की सलाह देते हुए कहा कि वे खुद पैसा जुटाएं, MSG को किराए पर लें और वहां अपनी मोदी विरोधी रैली का आयोजन करें।

Picture of Mary Millben and Zohran Mamdani
इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

धर्मनिरपेक्षता पर उठाए सवाल

दूसरी ओर, न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी इस कार्यक्रम के खिलाफ खड़े दिखाई दे रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या इस निजी कार्यक्रम को रद्द किया जाना चाहिए, तो उन्होंने कहा कि वह इस रैली का समर्थन नहीं करते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें यह नहीं पता कि शहर के प्रशासन के पास किसी निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार है या नहीं। ममदानी ने भारत की धर्मनिरपेक्ष पहचान का हवाला देते हुए चिंता जताई और कहा कि उनका परिवार एक ऐसे धर्मनिरपेक्ष भारत को जानता है जो सभी समुदायों को साथ लेकर चलता है। उनके अनुसार, ऐसे आंदोलन का बढ़ना परेशान करने वाला है जो लोगों को बाहर रखने की सोच पर आधारित है।

क्या है 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन' कार्यक्रम और मिलबेन का जुड़ाव?

कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, मोहन भागवत शनिवार, 29 अगस्त को मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले 'यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन' नामक कार्यक्रम में मुख्य भाषण देंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन 'अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग' द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय को एकजुट करना और आपसी एकता को बढ़ावा देना है। मैरी मिलबेन ने इस कार्यक्रम के नाम 'वननेस' (एकता) की तारीफ की है और उम्मीद जताई है कि इस रैली में भारत में धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर सकारात्मक व सार्थक बातचीत होगी। गौरतलब है कि मिलबेन भारत में काफी लोकप्रिय हैं और उन्होंने 2023 में वाशिंगटन में पीएम मोदी के भाषण से पहले भारत का राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com